आलू का अचार बनाने के लिये उबले हुए आलू को अचार के मसाले के साथ इस तरह भूना जाता है की आलू में अचार का चटपटा स्वाद आ जा जाता है, इस लिए इसे आलू का अचार या अचारी आलू कहा जाता है।
आलू का अचार बनाने की सामग्री:-
- आलू मध्यम साइज – 6
- राई पाउडर – 3 चम्मच
- अमचूर पाउडर – 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- सरसो का तेल – 1 कप
- नमक – स्वादानुसार
आलू का अचार बनाने की विधि:-
01:- सबसे पहले आलूओ को धो कर कुकर में उबाल ले और ठंडा होने दे।
02:- अब छिलका उतार कर बड़े पीसो में काट ले आप एक मध्यम साइज आलू के 6 पीस कर ले। ( यदि आप चाहे तो साबुत छोटे-छोटे आलुओ का भी आचार बना सकते है। )
03:- अब आप कटे हुए आलू में अमचूर, हल्दी, लाल मिर्च, राई पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल कर मिलाये।
04:- गैस ऑन करके एक पेन में सरसो का तेल धुंआ उठने तक गरम करे और गैस बंद कर दे, तेल को ठंडा होने दे।
05:- अब सरसो के तेल को थोड़ा -थोड़ा करके आलू में अच्छी तरह से मिलाये और आधा तेल अलग रख दे।
06:- आपका आलू का आचार तैयार है। इसे आप साफ़ सूखे शीशे के जार में भर दे।
07:- अब वाकी वचा सरसो का तेल भी आचार वाले जार में डाल दे और ढक्कन बंद कर दे।
08:- अब दिन में 2-3 वार आचार वाले जार को हाथो की सहायता से हिलाये जिससे नीचे का आचार ऊपर और ऊपर का आचार नीचे आ जाये। आलू का आचार 1-2 दिन में खाने लायक हो जाता है। इस आचार को आप 4-5 दिन तक फ्रिज में सुरक्षित स्टोर कर सकते हैं।
उपयोगी सुझाब:
आप आलू के अचार के बचे हुए मसाले से कोई भी भरवां सब्जी बना सकते हैं।
मसाले आप अपने स्वादानुसार थोड़े कम या ज्यादा मिला सकते हैं।
गजब के स्वादिष्ट अचारी आलू बने इस रेसिपी की मदद से। माप एक दम साही है।