मूली का अचार बनाने की विधि – Mooli ka Achar Kaise Daalte Hain

reena gupta By Reena Gupta, On

मूली का अचार डालने के लिये पहले ताजा फ्रेश मूली को छील कर काटा जाता है फिर बहुत कम तेल और इस मूली अचार रेसिपी में बताये गये पारंपरिक अचार के मसालों के साथ आसानी से घर पर बनाया जाता है। सर्दियों में मूली के अचार को इसके खास स्वाद एवम चिकित्सीय गुणों के कारण अत्याधिक प्रयोग किया जाता है।

 Mooli ka Achar

मूली का अचार बनाने की सामग्री:-

  • फ्रेश मूली – 4
  • सरसों का तेल – 1/2 कप
  • हल्दी ( पाउडर ) – 1/2 चम्मच
  • मैथी दाना – 1/2 चम्मच
  • राई ( दरदरी ) – 2 चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • लाल मिर्च (पाउडर) – 1/2 चम्मच
  • नीवू का रस या सफेद सिरका – 3 चम्मच
  • साबुत लाल मिर्च (ताज़ा) – 2
  • नमक – स्वादानुसार

मूली का अचार बनाने की विधि:-

 Mooli ka Achar 1

01:- सबसे पहले फ्रेश मूली को धो कर छील लें। और एक इंच के गोल टुकड़ों में काट लें।

 Mooli ka Achar 2

02:- अब गोल टुकड़ों को खड़ा करके लंबाई में पतले स्लाइस काट कर आधे घंटे के लिए हवा में सूखने दें।

 Mooli ka Achar 3

03:- अब आप एक बड़ा बर्तन लें, उसमे मूली के टुकड़ों को रखें और साथ में ही मूली के टुकड़ों में हल्दी पाउडर एवम नमक मिला दें।

 Mooli ka Achar 4

04:- इसके बाद आप दरदरी राई और हींग एवम मिर्च पाउडर को भी इसमें डाल कर अच्छे से मिला लें।

 Mooli ka Achar 5

05:- अब एक पेन लें और इसमें दो चम्मच सरसों का तेल डालें ,गैस चालू करके मैथी के दाने और लाल मिर्च के टुकड़े डाल कर तड़का तैयार करें।

 Mooli ka Achar 6

06:- आप अब तड़के को ठंडा होने दें, ठंडा होने के बाद तड़के को मसाला लगी हुई मूली के टुकड़ों के ऊपर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।

 Mooli ka Achar 7

07:- अब बचे हुए सरसों के तेल को भी डाल कर चम्मच की सहायता से मिला लें।

 Mooli ka Achar 8

08:- अब बारी आती है नीबू की, नीबू को निचोड़ कर उसके रस को छान लें और मूली के आचार में मिक्स कर लें। (आप चाहें तब नीबू के रस की जगह वाइट बेनेगर का प्रयोग भी कर सकती हैं।)

 Mooli ka Achar 9

09:- लीजये जाड़े के मौसम में खाया जाने वाला मूली का आचार तैयार हो गया है। इसे साफ़ और सूखे एयर टाइट डिब्बे में भर कर एक-दो दिन धुप में रखें।

.

उपयोगी सुझाब:

इस आचार को एक माह तक स्टोर किया जा सकता है। आप जब भी अचार निकालें साफ़ और सूखे चम्मच से ही निकालें।

मूली के साथ गाजर को काट कर डालने से यह गाजर मूली का कम तेल का अचार बन जाएगा।

Recipe Summary:

-->
 

2 Responses

  1. Sunita Ahlawat, Sikar

    very nice pictures and detailed recipe

    (5/5)
    Reply
  2. picklemonk

    We are foodies and we are travellers. In our journeys we have come across many hidden recipies that are handed down one generation to the next. They are pure and honest. They are not available outside these families.
    Pickle Monk is an attempt to bring these hidden wonders to you, the descerning, appreciative connosier of great food.

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*