सूजी मैदा के बिस्कुट बनाने में लगने वाली सामिग्री आपको अपनी रसोई में आसानी से मिल जायेगी और थोड़ी सी कोशिश से आप कढ़ाई में यह कुरकुरे बिस्कुट बना सकती है..
सूजी, मैदा या आटा बिस्किट को सभी प्राकृतिक और वेज सामग्री के साथ बनाया जाता है, इसको आम बोलचाल में नान खटाई भी कहा जाता है।
सूजी और आटे जैसी मूल सामग्री के साथ जैसे कि गेहूं का आटा, चीनी या गुड़ और मक्खन से यह टेस्टी बिस्कुट बनता है। नीचे दी गई आसान विधि से कुछ ही मिनटों में कुरकुरे बिस्कुट को बनाया जा सकता है, और आज हम आपको सूजी और गेहूँ के आटे के बिस्कुट कढ़ाई में बनाना सिखा रहे है।
बिस्कुट बनाने की सामग्री:-
- मैंदा – 1/2 कप
- सूजी – 1/2 कप
- बेसन – 1/2 कप
- चीनी (पाउडर) – 1 कप
- शुद्ध घी या मक्खन – 1/2 कप
- इलायची (पाउडर) – 1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच
- बारीक कटी हुई मेवा – गार्निश करने के लिए
बिस्कुट बनाने का तरीका :-
01:- सबसे पहले बेकिंग सोडा, मैंदा, सूजी और बेसन को एक बड़ी बाउल में छलनी की सहायता से छान लें। ताकि सारी सामिग्री आपस में अच्छी तरह मिक्स हो जाये।
02:- अब आप एक दूसरी बाउल में चीनी पाउडर और शुद्ध घी को अच्छी तरह से 1-2 मिनट तक फेंटें। (चीनी आप अपने स्वादानुसार ले सकते हैं) आपका यह मिश्रण स्मूथी पेस्ट की तरह सॉफ्ट हो जयेगा।
03:- अब पहली बाउल में जो छानी हुई समिग्री रखी है, उसको इस पेस्ट में मिला लें। साथ में इसमें इलाइची पाउडर भी डाल दें।
04:- अब इस मिश्रण को पहले चम्मच से और बाद में हाथों की सहायता से हलके-हलके गूंथ लें। ताकि बिस्कुट सॉफ्ट और कुरकुरे बनें। (ध्यान रहे ज्यादा टाइट हाथों से नहीं गूंथना है।)
05:- एक बेकिंग ट्रे या थाली को घी लगा कर चिकना कर लें और गूँथी हुई सामिग्री से नीबू बराबर लोई ले कर उसको बिस्कुट का आकार दें।
06:- अब सभी तैयार बिस्कुटों को कटी हुई मेवा से गार्निश करें।
07:- गैस को ऑन करके उसके ऊपर एक तवा या कढ़ाई रखें। दो मिनट के बाद गरम तवे या कढ़ाई पर बिस्कुट वाली ट्रे रख दें।
08:- इसके बाद बिस्कुट वाली ट्रे को किसी परात से ढक दें। और बीस से पच्चीस मिनटों तक बिस्कुटों को बेक होने दें। गैस को मीडियम रखें।
09:- पच्चीस मिनट के बाद आपके बिस्कुट खस्ता और करारे हो जायेंगे, गैस को बंद कर दें और ट्रे को ठंडा होने दें।
10:- लीजये तैयार हो गए बिना ओवन की सहायता से बने आपके अपने हाथों से तैयार खस्ता और कुरकुरे बिस्कुट्स। इनको आप एयर टाइट डिब्बे में एक माह तक स्टोर कर सकते हैं। और जब चाहें चाय के साथ खाएं और खिलाएं।
उपयोगी सुझाब:
फ्रीज से मक्खन या शुद्ध घी निकाल कर रूम टेंपरेचर पर आने के बाद ही इसमें चीनी पाउडर मिलाएं तब ही अच्छा स्मूदी पेस्ट तैयार होगा।
सभी सामग्री को हल्के- हल्के हाथों से गूंथे, तभी आपके मैंदा वाले बिस्कुट बहुत ही सॉफ्ट और कुरकुरे बनेंगे।
तैयार बिस्कुट ठंडा होने के बाद ही ट्रे में से उठाएं ऐसा करने से सूजी मैंदा के बिस्कुट टूटेंगे नहीं।
फ्लेवर और मेवा आप अपनी स्वाद अनुसार और सुविधा अनुसार बदल सकते हैं।
इन बिस्कुटों को आप एयर टाइट डिब्बे में दो-तीन माह तक स्टोर कर सकते हैं।
इसी विधि द्वारा आप नान खटाई भी बिना ओवन के घर पर आसानी से बना सकते हैं।
Nice Recipe
Hum isme ghee k badle refined le skate h please clear me
रिफाइंड का प्रयोग भी किया जा सकता है, लेकिन अगर आप बिस्कुट में मक्खन या देसी घी का प्रयोग करेंगे तो आपके बिस्कुट बेहतर बनेंगे।
Suji se bani koi sweet dish bataye I like sweets ❤️
शुक्रिया मीहु जी, हमें खुशी है कि आपको पसंद आई।