क्विनोआ केक – Quinoa Cake Recipe

reena gupta By Reena Gupta, On

क्विनोआ केक स्वादिष्ट, पौष्टिक और लस मुक्त (gluten free) व्यंजन है। इस quinoa cake recipe में स्टेप बाई स्टेप चित्रों के साथ पहले क्विनोआ को साफ करके उसका आटा बनाना फिर उस आटे से केक बनाने का तरीका साझा किया है।

क्विनोआ के आटे से केक बनाने के लिये भी अन्य केक की तरह मुख्य सामग्री क्विनोआ का आटा, शुगर पाउडर, दही और मक्खन ही है आप अपने स्वादानुसार केक को चॉकोलेट टेस्ट या किसी भी अन्य स्वाद में बना सकते हैं और इसको अपनी पसंदनुसार मेवा, चॉकोलेट सीरप अथवा व्हिप क्रीम से गार्निश कर सकते हैं।

इस क्विनोआ केक रेसिपी में हमने डार्क चॉकोलेट और गाजर का यूज किया है जिससे केक जूसी और बहुत सॉफ्ट बना है। डार्क चॉकोलेट क्विनोआ की कड़वाहट को खत्म कर क्लासिक स्वाद देती है। इस टेस्टी व्यंजन के सेवन से परिवार में सभी को किनोआ के स्वास्थप्रद गुण स्वाद के साथ मिल जाते हैं।

क्या आपने क्विनोआ के आटे से बेक करने की कोशिश की है? अगर इच्छा है तब यह रेसिपी आपके लिये ही है, आइये जानते हैं सॉफ्ट, चॉकलेटी, फूला हुआ बिना अंडा का शाकाहारी क्विनोआ केक बनाने की विधि, आवश्यक सामग्री और यूजफुल टिप्स को…..

Quinoa Cake Recipe

क्विनोआ केक बनाने की सामग्री:

  • क्विनोआ / किनोआ / कीनुआ का आटा (Quinoa ) – 1 कप
  • मैदा (Fine Wheat Flour) – 1/4 कप
  • गाजर (Carrot) – 1 कप, कद्दूकस की हुई
  • सफेद मक्खन (White Butter) – 4 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर (Baking Powder) – 1/2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा (Baking Soda) – 1/4 चम्मच
  • कोको पाउडर (Cocoa Powde) – 3 चम्मच
  • वनीला एसेंस (Vanilla essence) – 1 चम्मच
  • दही (Curd) – 1/2 कप
  • चीनी पाउडर/बूरा/ तगार (Fine Sugar) – 3/4 कप
  • चॉकलेट सीरप (Chocolate Syrup) – केक सजाने के लिये

क्क्विनोआ का आटा बनाने की विधि

Quinoa Cake Step 1

क्विनोआ का आटा बनाने के लिये सबसे पहले क्विनोआ के बीजों को बीन कर साफ कर लीजिये।

Quinoa Cake Step 2

साफ बीने हुए क्विनोआ के बीजों को चित्रानुसार बर्तन में पलट कर पानी से रगड़- रगड़ का धोइए,

अच्छी तरह से मसल-मसल कर धोने से क्विनोआ बीज पर मौजूद कडवे और कसेले स्वाद वाले सभी जहरीले सैपोनिन निकल जाते हैं।

Quinoa Cake Step 3

धुले हुए क्विनोआ को छलनी की सहायता से चित्रानुसार छान लीजिये।

Quinoa Cake Step 4

गैस पर एक पेन गर्म कीजिये और उसमें क्विनोआ के धुले हुए बीजों को पलट कर बीच-बीच में लगातार चलाते हुए सुखा लीजिये।

Quinoa Cake Step 5

सूखे हुए क्विनोआ के बीजों को ठंडा करके ग्राइन्डर में पीस लीजिये।

Quinoa Cake Step 6

पिसे हुए क्विनोआ के आटे को छान कर एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर कर लीजिये।

क्विनोआ केक बनाने की विधि

Quinoa Cake Step 7

क्विनोआ का केक बनाने के लिये सबसे पहले एक बाउल में दही, मक्खन और चीनी पाउडर को मिला कर एक साथ फेंट लीजिये।

दूसरे बाउल में क्विनोआ का आटा, मैदा बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर को एक साथ मिला कर छान लीजिये जिससे सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जायेंगी।

अब चीनी मिला दही और कोको पाउडर मिक्स क्विनोआ फ्लोर को एक साथ मिला कर स्मूथ होने तक चित्रानुसार बीटर से फैट लीजिये।

Quinoa Cake Step 8

फैन्टे हुए बेटर में कद्दूकस किया हुआ गाजर अच्छे से मिला दीजिये।

Quinoa Cake Step 9

बेकिंग मोल्ड को चिकना करके उसमें केक का बेटर (घोल) पलट कर ऊपर से स्वादानुसार मेवा के पीस डाल लीजिये।

Quinoa Cake Step 10

केक को 180 डिग्री टेम्परेचर पर 20-25 मिनट बेक कर लीजिये।

Quinoa Cake Step 11

तय समय केक में चाकू की नोक गड़ा कर चैक कीजिये अगर चाकू साफ निकलता है तब केक ठीक से पक गया है, अगर चिपका हुआ निकले तब केक को पाँच मिनट और पका लीजिये।

Quinoa Cake Step 12

क्विनोआ का स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर केक तैयार है, चॉकोलेट सीरप से गार्निश करके मनपसंद आकार में काट लीजिये।

.

क्विनोआ केक के टिप्स

आइये जानते हैं कुछ ऐसे सुझाव जो की स्वादिष्ट क्विनोआ का केक और आटा बनाने और उनको स्टोर करने में निश्चित ही आपको उपयोगी लगेंगे….

क्विनोआ का आटा :-

“कीन-वा” या क्विनोआ का आटा हल्का क्रीमि-सफेद रंग का होता है। आटा पीसने के लिये अधिकतर सफेद क्विनोआ का उपयोग किया जाता है। क्विनोआ आटा बहुत महंगा होता है, इसलिए इसकि शुद्धता निश्चित करने के लिये लोग घर पर पीसकर इसका आटा बनाते हैं। यह तैयार भी बहुत आसानी से हो जाता है।

क्विनोआ आटे को एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके फ्रिज की सहायता से तीन माह तक स्टोर कर सकते हैं।

क्विनोआ खाने के फायदे:-

क्विनोआ आटा लस मुक्त (gluten free) है।

क्विनोआ आटे का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करता है जिससे हृदय रोग की संभावना कम होती है।

इसमें मिलने वाला सॉल्यूबल फाइबर हमारे रक्त में कुल कोलेस्ट्रॉल और एल.डी.एल. (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करता है।

पावर ग्रेन क्विनोआ का आटा खाने से हमें प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते है जिससे हमारी हड्डियाँ मजवूत बनती हैं।

53 जैसे कम ग्लाइसेमिक सूचकांक होने के कारण क्विनोआ का आटा मधुमेह के मरीज भी खा सकते हैं।

क्विनोआ केक के स्वाद में बदलाव एवं बनाने सम्बन्धी सुझाव :-

आप सुबिधनुसार सफेद मक्खन की जगह दूध मलाई का यूज कर सकते हैं।

बूरा या तगार की जगह चीनी को पीस कर शुगर पाउडर बना सकते हैं।

केक में मेदा को अच्छी ब्लेंडिंग के लिये मिक्स किया है, इसको मिलाना या मिलाना आपकी इच्छानुसार है।

आप बिना गाजर मिलाये भी स्वादिष्ट क्विनोआ केक बना सकते हैं।

अन्य उपयोगी रेसिपी :-

Recipe Summary:

-->
 

One Response

  1. Ollie

    Wow, this piece of writing is fastidious, my sister
    is analyzing such things, thus I am going to convey her.

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*