मैंगो केक – Mango Cake – Mango Cake Recipe

reena gupta By Reena Gupta, On

मैंगो केक, आम से बना एक बहुत ही लोकप्रिय स्पंजि केक है। इस मैंगो केक रेसिपी में शेयर किये गये चित्रों और स्टेप्स को फॉलो कर आप भी घर पर इस एगलेस मैंगो केक को निश्चित ही आसानी से बना लेंगे।

मैंगो केक के लिये मुख्य सामग्री पके हुए आम का गूदा, मैदा, मक्खन और चीनी की जरूरत होती है यह सभी सामग्री रसोई में आसानी से उपलब्ध होती हैं। आप अपने स्वादानुसार इसको वनीला या चॉकलेट फ्लेवर में भी बना सकते हैं।

मैंगो केक को माइक्रोवेव अवन या कुकर अथवा ढक्कन वाले पेन किसी में भी बनाया जा सकता है, mango cake को बेक करने की दोनों विधि चित्रों सहित इस रेसिपी में साझा की गई हैं।

बच्चों के पसंदीदा मैंगो केक को डेसर्ट के रूप में परिवार को सर्व कीजिये सभी बहुत पसंद करेंगे।

इस mango cake recipe में आवश्यक सामग्री, मैंगो केक बनाने का तरीका, स्टोर करने एवं सर्व करने सम्बन्धी सुझावों के साथ साथ डैकोरेट करना भी सरल भाषा में बताया गया है….

mango cake banane ki vidhi

मैंगो केक बनाने की सामग्री:

  • आम का गूदा (Mango) – 2 कप
  • मैदा (Fine Wheat Flour) – 1 कप
  • कन्डेन्स मिल्क (Condensed Milk) – 1/2 कप
  • चीनी पाउडर/बूरा/ तगार (Fine Sugar) – 1/2 कप
  • दूध (Milk) – 4 चम्मच
  • सफेद मक्खन (White Butter) – 1/2 कप
  • बेकिंग पाउडर (Baking Powder) – 1/2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा (Baking Soda) – 1/2 चम्मच

मैंगो केक का बेटर बनाने की विधि :-

mango cake banane ki vidhi step 1

मैंगो केक बनाने के लिये सबसे पहले आम के गूदे को ब्लेन्डर में पीस कर उसका पेस्ट बना कर अलग बर्तन में निकाल लीजिये।

mango cake banane ki vidhi step 2

आम के पेस्ट के बर्तन के ऊपर चित्रानुसार एक छलनी रख कर उसमें मैदा के साथ बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान कर आम के गूदे में मिला लीजिये।

mango cake banane ki vidhi step 3

अब इस मिश्रण में चीनी पाउडर, मक्खन, कन्डेन्स मिल्क मिक्स कर एक व्हिस्क की मदद से चित्रानुसार अच्छे से फैंट कर केक का बेटर तैयार कर लीजिये।

मिश्रण को कट और फोल्ड कर अच्छे से मिलाइए ध्यान रहे कि कोई गाँठ ना हो।

बेटर में जरूरत के हिसाब से थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं।

.

कुकर या कढ़ाई में मैंगो केक बनाने की विधि :-

mango cake banane ki vidhi step 4

केक मोल्ड को चिकना करके थोड़ी मैदा बुरका दीजिये ताकि केक न चिपके, तैयार मोल्ड में केक बेटर को पलट दीजिये।

सीटी निकले प्रेशर कुकर या ढक्कन वाली कढ़ाई अथवा पेन को गैस पर गर्म होने रखिये।

गर्म कढ़ाई में चित्रानुसार केक मोल्ड को रख दीजिये।

mango cake banane ki vidhi step 5

कढ़ाई या गहरे पेन को ढक कर मध्यम आंच पर मैंगो केक को लगभग 40 मिनट के लिए पकाइये।

.

माइक्रोवेव ओवन में मैंगो केक बनाने की विधि :-

mango cake banane ki vidhi step 6

सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्री-हीट कर लीजिये।

माइक्रोवेव सेफ केक मोल्ड को चिकना करके वही केक का तैयार मिश्रण चित्रानुसार केक मोल्ड में पलट दीजिये।

mango cake banane ki vidhi step 7

मिश्रण भरे केक के मोल्ड को प्री-हीट हो चुके ओवन में रखकर 25 मिनट तक 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर बेक कीजिये।

mango cake banane ki vidhi step 8

दोनों तरह से पके हुए केक को चैक करने के लिये एक कांटे को चित्रानुसार केक के अंदर डाल कर निकालिये।

अगर कांटा (फोक) साफ निकलता है तब मैंगो केक तैयार है, और अगर कांटे में कुछ मिश्रण चिपक रहा है तब कुछ देर केक को और पका लीजिये।

mango cake banane ki vidhi step 9

ठंडा होने के बाद स्वादिष्ट मैंगो केक को साँचे (मोल्ड) से निकाल कर मन पसंद आकार में काट कर स्टोर कर लीजिये।

टेस्टी और जयुसी मैंगो केक को सभी को खिलाइये और स्वयं भी खाइये।

.

उपयोगी सुझाव:

आइये जानते हैं कुछ ऐसे सुझाव जो की स्पंजि मैंगो केक बनाने, सर्व करने और स्टोर करने में निश्चित ही आपको उपयोगी लगेंगे….

मैंगो केक का बेटर बनाने सम्बन्धी सुझाव :-

केक का बेटर न तो ज्यादा पतला होना चाहिए न ज्यादा टाइट क्यूंकि पतले बेटर से बना केक फूल तो जल्दी जाता है पर ठंडा होने के बाद पिचक जाता है जबकी गाढ़े बेटर का केक ज्यादा टाइट हो जाता है स्पंजि नहीं होता।

अगर बेटर बनाते समय मिश्रण में गुठलियाँ रह जायें तब खाते समय केक चिपचिपा लगता है।

बेटर को केक मोल्ड में पलटते समय थोड़ा थप-थपा दीजिये जिससे बेटर के अंदर की हवा निकल जायेगी और केक में छेद नहीं बनेंगे।

स्वाद में बदलाव एवं बनाने सम्बन्धी सुझाव :-

अगर आप मैंगो केक में ड्राई फ्रूट खाना पसंद करते हैं तब स्वादानुसार मेवा को बारीक काट कर केक बेटर में मिला लीजिये।

बच्चों की पसंदनुसार आप मैंगो केक के बेटर में कोको पाउडर या वनीला एसेंस में से कोई एक फ्लेवर मिला सकते है।

मैंगो केक सादा ही अच्छा लगता है फिर भी मनपसंद आकार में आप केक को व्हिप क्रीम से सजा सकते हैं।

स्टोर करने एवं सर्व करने सम्बन्धी सुझाव :-

मैंगो केक को एयर-टाइट डिब्बे में स्टोर कर फ्रिज में रखिये यह दो-तीन दिनों तक खाने लायक ठीक रहता है।

शाम के समय आप मैंगो केक को कोल्ड कॉफी या फिर अपनी किसी पसंद की ड्रिंक के साथ सर्व कर सकते हैं।

डिनर के बाद डेसर्ट की तरह मैंगो केक सर्व कर सभी से अपनी पाक कौशलता का लोहा मनवा लीजिये।

गर्मियों की कुछ अन्य स्वादिष्ट रेसीपीज :-

Recipe Summary:

-->
 

One Response

  1. Sudhakar Singh

    You have played amazing, you have written very well all the information is complete.

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*