मावा या खोया दूध से बना एक ठोस खाद्य पदार्थ है जिससे स्वादिष्ट मिठाइयाँ बनाई जाती है। हमने आपके साथ इस इंसटेंट मावा रेसिपी में घर पर केवल पाँच मिनट में शुद्ध मावा बनाने की विधि को चित्रों और आसान स्टेप्स के साथ साझा किया है।
मावा (खोया) दूध का ही गाढ़ा रूप होता है। भारत में यह डेयरी और मिठाई की दुकानों पर आसानी से मिला जाता है। असली और नकली मावे की पहचान आसानी से नहीं की जा सकती और मिलावटी मावे का सेवन सेहत के लिए हानि कारक होता है। इसलिए मावे या खोए को घर पर ही बनायें इसकी शुद्धता निसंदेह होती है।
पारंपरिक विधि से मावा दूध को गर्म करके, लगातार चलाते हुए उसके पानी को जलाकर बनाया जाता है। पर मिल्क पाउडर में दूध का पानी पहले से ही सूखा होता है इस लिये इससे मावा कुछ ही मिनटों में ईजिली तैयार हो जाता है।
पाउडर के दूध से मावा बनाने के लिए हमें एक कप मिल्क पाउडर के साथ केवल आधा कप दूध और आधा चम्मच मक्खन की जरूरत होती है। ज्यादा मात्रा में मावा बनाने के लिए आप इसी अनुपात में सामग्री बढ़ा सकते हैं।
घर पर बने मिल्क पाउडर के मावे को आप पूर्ण स्वच्छता के साथ अपनी सुविधानुसार बट्टी खोया, चिकना खोया या दानेदार खोया किसी भी रूप में ठोस, पतला या बिखरवाँ बना सकते हैं।
मावा (खोया) हमारी रसोई की प्रमुख खाद्य सामग्री है क्योंकि इसका प्रयोग मिठाई बनाने के अतिरिक्त सब्जी की करी को रिच और स्वादिष्ट बनाने में भी होता है…..
अगर आप सीखना चाहते हैं कि तुरत फुरत मिल्क पाउडर से शुद्ध खोया या मावा घर पर कैसे बनायें तब आप इस रेसिपी के चित्रों के साथ बताये गये आसान स्टेप्स को फॉलो कीजिये, आप निश्चित ही मिनटों में इसको बना लेंगे….
इंस्टैंट मावा बनाने की सामग्री:-
- मिल्क पाउडर – 1 कप
- सफ़ेद मक्खन – 1/2 चम्मच
- दूध (फुल क्रीम) – 1/2 कप
इंस्टैंट मावा बनाने की विधि:-
01:- सबसे पहले एक नॉन स्टिक पेन में ताज़ा मक्खन ( बिना नमक वाला) गर्म कीजिये।
02:- मक्खन के पिघलने के बाद पेन में दूध को एक उबाल आने तक गर्म करें। इसके बाद गैस को धीमा कर दें।
03:- धीमी आँच पर ही थोड़ा -थोड़ा करके मिल्क पाउडर को दूध वाले पेन में गिरायें।
04:- आंच को धीमा ही रखना है ,और लगातार २ मिनट तक चलाते रहना है। ध्यान रहे कि दूध में गुठली न पड़ें।
05:- लगभग 2 मिनट के बाद आप देखेंगे कि दूध काफी हद्द तक गाड़ा हो गया है।
06:- अब आपको ध्यान देना है कि पेन के किनारों पर मावा न चिपके उसे करचुल कि सहायता से छुटाते रहें।
07:- अब आप देखेंगी कि मावा पेन को छोड़ने लगा है।
08:- और मावे के ऊपर चिकनी शाइनिंग आने लगी है। तब आप समझ जाइये कि आपका मावा लग-भग तैयार हो गया है।
09:- तैयार मावे को ठंडा होने के लिये प्लेट में निकाल लीजिये।
10:- ठंडा किये हुए मावे को आप हाथ से छू कर देखिये आपकी ऊँगली चिकनी होने लगी है और लडडू भी बन रहा है।
11:- आपका शुद्ध मावा तैयार है। किसी भी त्योहार पर घर पर बने शुद्ध मावे से ही पकवान बनाएं। शुद्धता से कोई समझौता न करें। आप इसको प्रयोग करके सभी मिठाईयां जैसे बर्फी, मिल्क केक, गुलाब जामुन, गाजर का हलुआ इत्यादी आसानी से बना सकती हैं।
Really useful Chitron mein bahut acchi tarike se samjhaya hai
kya makkhan se dudh nahi fatega?
kya makkhan ki jagah cream use kar sakte he?