मेयोनीज सॉस बेसिकली एक ब्लेन्डर है जिसको पिज़्ज़ा, बर्गर, पास्ता और सैंडविच बनाने में प्रयोग किया जाता है। इस इटेलियन सॉस को शुद्ध शाकाहारी रूप से घर पर बनाया गया है।
मेयोनीज सॉस को मेयो या मेयोनेज़ भी बोला जाता है, इस गाढ़ी क्रीमी सॉस का प्रयोग स्नैक्स के साथ उनको डिप करने के लिए और अनेक व्यंजनों को बनाने के लिए होता है। इटली में इसको मुख्यता इसको अंडे की जर्दी और जैतून के तेल के साथ बनाया जाता है पर हम इसको भारतीय अंदाज में शुद्ध शाकाहारी बनाएंगे और टेस्ट भी वही रहेगा……
इस मेयोनेज़ सॉस रेसिपी में हमने आपके साथ अनेक चित्रों और सरल स्टेप्स के साथ घर पर आसानी से ब्लेन्डर बनाने का तरीका शेयर किया है। आइये जानते हैं वेज मेयोनीज सॉस (ब्लेंडर) बनाने की सामग्री और उपयोगी टिप्स….
मेयोनीज सॉस बनाने की सामग्री:-
- दूध फुल क्रीम वाला (फ्रिज का ठंडा) – 1/2 गिलास
- रिफाइंड ऑइल (फ्रिज का ठंडा) – 1 गिलास
- काली मिर्च (पाउडर) – 1/2 चम्मच
- पीली सरसों (पाउडर) – 1/2 चम्मच
- चीनी (पाउडर) – 1 चम्मच
- वाइट वेनेगर या नीबू का रस – 2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
मेयोनीज सॉस बनाने की विधि:-
01:- मेयोनीज सॉस बनाने के लिये सबसे पहले चित्रानुसार एक बड़ी बाउल में थोड़ा दूध और थोड़ा रिफाइंड ऑइल मिला लीजिये। (ध्यान रहे दोनों चीजें एक दम फ्रिज से निकली हुई ठंडी-ठंडी होनी चाहिए।)
02:- इस मिश्रण को हैंड ब्लैंडर से दो मिनट तक लो स्पीड पर ब्लाइंड कीजिये। ( आप इसको मिक्सी में भी ब्लाइंड कर सकती हैं।)
03:- अब इसी मिक्सचर में बचा हुआ रिफाइंड मिक्स कर हाई स्पीड पर ब्लाइंड कीजिये।
04:- दो- तीन मिनट ब्लाइंड करने के बाद आप देखेंगे कि आपका मिश्रण एक दम गाढ़ा (थिक) होने लगा है।
05:- दूध और रिफाइंड के इस गाढ़े पेस्ट में दो चम्मच वेनेगर या नीबू का रस मिक्स कीजिये। जिससे आपकी सॉस का स्वाद भी बढ़ेगा और यह ज्यादा समय तक स्टोर भी हो सकेगी।
06:- तैयार मेयोनीज सॉस में काली मिर्च (पाउडर), सरसों (पाउडर),चीनी (पाउडर) और स्वादानुसार नमक मिला कर एक मिनट फिर से ब्लाइंड कीजिये। जिससे मेयोनीज सॉस में सभी मसाले अच्छी तरह से मिल जाएँ।
07:- आपकी स्वादिष्ट वेज मेयोनीज सॉस एक दम तैयार हो चुकी है।
08:- वेज मेयोनीज सॉस को आप चित्रानुसार एक चम्मच की सहायता से चैक कीजिये, आपकी सॉस एक दम गाढ़ी और स्मूथी पेस्ट की तरह चिकनी बन चुकी है।
09:- वेज मेयोनीज सॉस को आप 10-12 दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर रख सकते हैं। और जब भी इच्छा हो इसका इस्तेमाल पास्ता, सेंडविच, बर्गर और सादा ब्रेड में कीजिये। इसका स्वाद सभी को बहुत भाता है।
उपयोगी सुझाब:
अगर मेयोनीज पतली बन रही है तो आप इसे वर्तन के साथ आधे घंटे के लिए फ्रीजर में रख दीजिए इसके बाद इसको दोबारा से मिक्सर में चला कर तैयार कर लीजिए, गाढ़ी और क्रीमी मेयोनीज सॉस तैयार हो जायेगी।
अगर दूध से क्रीम अलग हो रही है उसमें एक चम्मच हल्का गर्म दूध मिला कर चला लीजिये, क्रीम मिक्स होकर गाढ़ी मायोनीज तैयार हो जायेगी।
मेयोनीज सॉस को फ्रिज में रख कर 10-12 दिनों तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
रिफाइंड ऑइल की जगह आप मेयोनीज सॉस बनाने के लिए किसी भी सुगंध रहित वेजीटेवल ऑइल का प्रयोग कर सकते हैं।
मेयोनीज सॉस को आप दूध जगह कंडेन्स मिल्क से भी बना सकती हैं।
अन्य सॉस बनाने की सचित्र रेसीपीज :-
- व्हाइट सॉस बनाने की बिधि
- पिज़्ज़ा सॉस बनाने की विधी
- मारीनारा टमाटर सॉस बनाने की विधि
- टमाटर की चटनी (सॉस) बनाने की विधि – Tomato Ketchup
- मूंगफली की चटनी बनाने की विधि – Peanut Sauce
Leave a Reply