क्विनोआ क्या होता है – Quinoa in Hindi – Recipes with Quinoa

reena gupta By Reena Gupta, On

क्विनोआ एक सुपरफूड है, यह एक शाकाहारी अनाज है जिसको दक्षिण अमेरिका में गर्मियों के मौसम में उगाया जाता है। अनेक स्वास्थ वर्धक प्रोटीन, अमीनो एसिड और घुलनशील फाइवर से भरपूर ग्लूटन फ्री क्विनोआ से अनेक स्वादिष्ट पौष्टिक आहार बनाये जाते हैं।

Quinoa

क्विनोआ के अन्य नाम

Quinoa Meaning In Hindi, इस कठिन से दिखने वाले शब्द का उच्चारण हिन्दी और अंग्रेजी में सब अलग-अलग तरह से करते हैं जैसे हिन्दी में इसको क्विन्वा, कीनुआ, कीन-वाह, किंवा, किन्वा कहा जाता है और इंग्लिश में quinoa, chinoa, chinoua कहते हैं। इसमें से कुछ भी कह कर मांग लीजिये दुकानदार इससे भलीभाँति परिचित होते हैं।

क्विनोआ कहाँ उगाया जाता है

Quinoa ke podhe

प्राचीन समय से दक्षिण अमेरिका की एन्डीज पहाड़ियो में क्विनआ को उगाया जाता है। इसका वनस्पतिक नाम (scientific name) चिनोपोडियम किन्वा (Chenopodium Quinoa) है। क्विनआ का पौधा लगभग एक फिट से थोड़ा लंबा होता है। इस पेड़ कि फलियों में चौलाई जैसे दाने निकलते हैं जिनको अनाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

आज कल क्विनोआ की खेती पेरू, बोल्वीया और इक्वाडोर में भी होती है। लगभग सभी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर क्विनवा को भविष्य का सुपर ग्रेन माना जा रहा है।

क्विनोआ कितनी तरह का होता है

Quinoa ke Prakar

मुख्यतः क्विनोआ के दाने सफेद, लाल और काले तीन रंगों के होते हैं।

खाने के लिये सफेद क्विनोआ (white quinoa) का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। इसको पकाने में कम समय लगता है और इसका स्वाद कम कसैला होता है जिससे इसके व्यंजन अकेले या किसी के भी साथ मिला कर बनाये जा सकते हैं।

सलाद जैसे व्यंजनों के लिए रंग बिरंगा लाल कीनुआ ( red quinoa) अच्छा लगता है। स्वाद और आकार इसका भी उपयुक्त रहता है।

थोड़ा ज्यादा कसैला स्वाद वाला काला क्विनोआ (black quinoa) को खाने में कम प्रयोग किया जाता है इसको पकाने में भी अधिक समय लगता है।

क्विनोआ का खाने में उपयोग कैसे करें

आप अपने स्वादानुसार क्विनोआ का उपयोग चावल की भांति उबाल कर या क्विनोआ के दानों से आटा अथवा दलिया बना कर कर सकते हैं। क्विनोआ के आटे से स्वादिष्ट नाश्ते, सलाद, शूप, डोसा, खीर, लड्डू इत्यादि अनेक मीठे और नमकीन व्यंजन बना सकते हैं। क्विनोआ आटे का उपयोग गेहूं अथवा अन्य अनाजों के आटे के साथ मिला कर भी किया जा सकता है।

क्विनोआ का आटा कैसे बनायें

Quinoa ka aata

क्विनोआ का आटा ज्यादातर क्विनोआ के सफेद दानों को पीस कर बनाया जाता है। अन्य अनाजों की भांति पहले क्विनोआ को अच्छे से साफ करके धोया जाता है फिर सुखा कर पीस कर शुद्ध क्विनोआ आटा बनाया जाता है। क्विनोआ आटे का रंग हल्का क्रीमी होता है।

क्विनोआ एक महंगा आहार है, अतः घर पर बने क्विनोआ आटे की शुद्धता निसंदेह होगी इसको बनाना भी आसान है। क्विनोआ आटे की सचित्र रेसिपी

क्विनोआ खाने के क्या फायदे हैं

प्रकृति की अनुपम देन क्विनवा एक असाधारण अन्न है, क्विनोआ के सेवन से हमारे शरीर को सभी आवश्यक कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और फाइवर संतुलित मात्रा में प्राप्त हो जाते हैं, आइये जानते हैं इसकी पोषक महत्वता को….

क्विनोआ में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, 100 ग्राम कीनुआ में केवल 120 कैलोरी और फैट केवल 2 ग्राम होता है। बजन नियंत्रित करने में इसका सेवन सर्वोत्तम है।

क्विनोआ प्रोटीन और एमिनो एसिड का अच्छा श्रोत्र है, सभी प्रोटीन और आवश्यक 9 अमीनो एसिड जैसे कि लाइसिन, मेथियोनीन, और ट्रिप्टोफैन हमें क्विनोआ के सेवन से स्वाद के साथ मिला जाते हैं जिससे हमारी हड्डियाँ मजबूत और पाचन ठीक रहता है।

क्विनोआ में घुलनशील फाइवर बहुतायत में होता है, जिससे क्विनोआ के व्यंजन खाने से जल्दी भूख नहीं लगती इस तरह हमारा बजन नहीं बढ़ता और हम हस्थपुष्ट भी बने रहते है।

क्विनोआ एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट् है, कीनुआ में हाई-क्वालिटी प्रोटीन एवं कार्बोहैड्रेट्स के साथ कम ग्लिसेमिक वैल्यू एवं ओमेगा -3 और ओमेगा -6 पाये जाते हैं जिससे इसके सेवन से हमें भविष्य में हृदय संबंधी रोगों की संभावना बहुत कम रहती है।

क्विनोआ खाने से ग्लूकोज लेवल और लिपिड प्रोफाइल ठीक रहती है, रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कीनुआ के बीज बहुत फायदेमंद हैं यह एक उच्च फ्रुक्टोज युक्त भोजन है जो मधुमेह रोग में बहुत लाभकारी है।

क्विनोआ से बनाये जाने वाले व्यंजन

वैसे तो क्विनोआ से अनेक स्वादिष्ट पकवान (quinoa recipes) बनाये जा सकते हैं पर हमने क्विनोआ के प्रयोग से बनाए गए कुछ व्यंजन की सचित्र रेसिपी आपके साथ शेयर की है आइये जानते हैं…..

क्विनोआ का केक

Quinoa Cake

क्विनोआ केक स्वादिष्ट, पौष्टिक और लस मुक्त (gluten free) व्यंजन है। इस quinoa cake recipe में स्टेप बाई स्टेप चित्रों के साथ पहले क्विनोआ को साफ करके उसका आटा बनाना फिर उस आटे से केक बनाने का तरीका साझा किया है।Read Recipe

क्विनोआ की खिचड़ी

Quinoa Pulao

इस पोस्ट में क्विनोआ की खिचड़ी (Quinoa Pulao) को बनाने का तरीका स्टेप्स और चित्रों के साथ शेयर किया है यह स्वादिष्ट पुलाव आसानी से क्विनोआ के दानों, मनपसंद सब्जियों और मसालों से इसको बनाया गया है।Read Recipe

क्विनोआ का डोसा

Quinoa Dosa

क्विनोआ डोसा की रेसिपी स्टेप बाई स्टेप चित्रों के साथ साझा कर रहे हैं। साथ ही साथ किनोआ (कीनुआ) से बनने वाले फुल्के और चीले बनाने के तरीके को भी शेयर किया हैRead Recipe

क्विनोआ क्या होता है – Quinoa in Hindi – Recipes with Quinoa

-->
 

One Response

  1. Mauricio

    Someone necessarily lend a hand to make severely posts I’d state.
    This is the first time I frequented your website page and up to now?

    I surprised with the analysis you made to create this particular publish incredible.
    Great process!

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*