बनाना शेक बच्चों को बहुत पसंद होता है, केले से बना मिल्कशेक सेहत और स्वाद दोनों में लाजबाब होता है। इसको तैयार करने की सारी सामग्री फ्रिज में हमेशा मिल जाती है।
वैसे तो ब्रेकफ़ास्ट के समय बनाना शेक पीने का चलन है पर स्कूल से जब बच्चे थके हारे लौटते हैं तब मैं उनको झागों वाला समूदी ठंडा क्रीमी बनाना शेक पिलाती हूँ, केले का मिल्क शेक पीते ही बच्चों की सारी थकान मिट जाती है। बच्चे तो बच्चे बड़े भी बनाना स्मूदी को बहुत मन से पीते है। परिवार में सभी की इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए बनाना शेक पीना बहुत लाभदायक है। आप जानना चाहते हैं कि बनाना शेक कैसे बनाते हैं ? और बनाना शेक के फायदे क्या क्या हैं तब आप बस इस आसान रेसपी को फॉलो कीजिये.. बनाना मिल्कशेक की सामग्री :-
- पका केला – 2
- दूध – 1 कप
- क्रीम – 3 चम्मच
- चीनी पाउडर – स्वादानुसार
- बनीला एसेंस – 4 ड्रॉपस
- बारीक बर्फ के टुकड़े – 1/2 कप
बनाना मिल्कशेक तैयार करने का तरीका:-
केले को टुकड़ों में काट लीजिये।
मिक्सी जार में केले के पीस, दूध, क्रीम, बनीला एसेंस, शुगर पाउडर को क्रश्ड बर्फ के साथ स्मूद ब्लेन्ड कर लीजिये।
एक सर्विनग ग्लास में तैयार बनाना स्मूदी को थोड़ा ऊपर से लौटिये जिससे झाग बने रहें।
बनाना शेक को स्वादानुसार जैली या ड्राई फ्रूट से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व कीजिये।
उपयोगी सुझाब:
स्वाद बदलने के लिये बनाना शेक को दूध की जगह दही मिला कर बनाएं, बहुत टेस्टी बनाना स्मूदी तैयार होगी।
बनाना स्मूदी को बर्फ के बिना ब्लेन्ड करें, सर्व करने से पहले आधा घंटा फ्रीजर में ठंडा करें इससे स्मूदी क्रीमी और थिक बनेगी।
शुगर मिलाने से स्मूदी की कैलोरी वैल्यू ज्यादा हो जाती है, आप अगर हेल्थ कॉन्सस हैं तब चीनी न डालें, वैसे भी पके हुए केलों में प्राकृतिक मीठा होता है जो बनाना शेक/ बनाना स्मूदी को खुद ही बहुत टेस्टी बनाता है।
बनाना शेक पीने के फायदे:-
केले में भरपूर आयरन, विटामिन बी-6 और फोलिक एसिड होता है, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण बनाना शेक बालों को घना और शाइनी बनाता है। इससे बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं।
दूध में कैल्शियम की बहुतायत हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है।
रोजाना एक गिलास बनाना शेक पीने से शरीर में मैग्नीशियम का स्तर बढ़ता है। जो कि शरीर में नयी कोशिकाओं का निर्माण करता है और शरीर का वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।
बहुत टेस्टी बनी केले की स्मूदी, पर थैंक्स पढ़ने में भी बहुत मजा आया।