इस लाजवाब कुल्फी को आप घर पर उपलब्ध सामिग्री से आसानी से बना कर बच्चों और बड़ों का मन मोह सकती हैं।
ब्रेड कुल्फी, केसर मावे की आइसक्रीम को घर पर उपलब्ध सामिग्री के साथ आसानी से बनाने का सचित्र तरीका सीखें और साथ ही जाने उपयोगी टिप्स….
ब्रेड कुल्फी बनाने की सामग्री:-
- दूध (फुल क्रीम) – 1 किलो
- चीनी (पाउडर) – 4 चम्मच
- ब्रेड स्लाइस – 4
- सफ़ेद मक्खन – 2 चम्मच
- मिल्क क्रीम – 1/2 कप
- बादाम (बारीक कटे हुए) – 1 चम्मच
- काजू (बारीक कटे हुए) – 1 चम्मच
- पिस्ता (बारीक कटे हुए) – 1 चम्मच
- शहद – 1 चम्मच
- वनिला एसेंस – 1 चम्मच
ब्रेड कुल्फी बनाने की विधि:-
सबसे पहले आप एक भगोने में मीडियम गैस पर दूध गर्म करने के लिए रख दीजिये। जब इसमें उबाल आने लगे तब इसमें मक्खन मिलाइये और दूध को आधा होने तक उबालिये।ब्रेड के पीसों को चित्रानुसार काट कर उनको क्रस्ड कर लीजिये।
जब आपका दूध उबल कर आधा हो जाए तब आप इसमें क्रस्ड ब्रेड मिला कर चला लीजिये।
दूध की क्रीम को मिक्सर में चला कर स्मूथ कर लीजिये।स्वाद में बदलाव के लिए आप मिल्क क्रीम की जगह दही भी ले सकते हैं।
बादाम, काजू और पिस्ते को दरदरा कूट कर क्रीम में मिला लीजिये।अब इस मेवा मिक्स क्रीम को चीनी पाउडर के साथ गाढ़े ब्रेड मिले दूध में अच्छे से मिक्स कर दीजिये।
आपका ब्रेड की आइस क्रीम या ब्रेड कुल्फी का बेटर तैयार है। इस तैयार मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा कर लीजिये।ठन्डे मिश्रण मे वनिला एसेंस मिला कर मिलाकर एक एयर-टाइट डिब्बे में या अपने मन पसंद आकार के आइस क्रीम मोल्ड में भर कर फ्रीजर में 5 घंटे के लिए जमने के लिए रख दीजिये।
तय समय पांच घंटे बाद आपकी ठंडी-ठंडी आइसक्रीम तैयार हैं। स्वादिष्ट ब्रेड कुल्फी को सॉफटी में भर कर या आइस क्रीम बाउल में परिवार में सभी को सर्व कीजिये और स्वयं भी खाइये।
उपयोगी सुझाब:
मिक्सचर में क्रस्ड ब्रेड डालने से आइस क्रीम का मिश्रण जल्दी तैयार होता है और थोड़ा Thigi होता है।
अगर आप कंडेन्स मिल्क यूज़ कर रहे हैं तब इसमें चीनी न डालें।
मेवा आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।
Leave a Reply