Table of Contents
पहले आइसक्रीम का बेस बनाकर इसमें मनपसंद टेस्ट को मिलाकर बहुत आसानी से आप बाजार जैसी स्वादिस्ट आइसक्रीम घर पर बना सकते हैं
हम आपको वनीला आइसक्रीम बनाने की रेसिपी हिंदी में स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं। सॉफ्ट और क्रीमी आइसक्रीम बनाने की प्रक्रिया 2 चरणों में पूरी होती है, पहले G.M.C. पाउडर और A.S. पाउडर से बेस बनाना फिर उसमें फ्लेवर देना। बिना अंडे की वेनिला आइसक्रीम बनाने के लिए हमें निम्न सामिग्री की आवश्य्कता होती है….
वनीला आइसक्रीम बनाने की सामग्री:-
- दूध फुल क्रीम – ½ किलो
- चीनी – 7 चम्मच
- जी एम् सी (G M C पाउडर) – ½ चम्मच
- ए एस 4 (AS-4 पाउडर) – ¼ चम्मच
- वेनीला एसेंस – 25 बूँद
- फ्रेश क्रीम – 100 ग्राम
बेस से वनीला आइसक्रीम बनाने की विधि:-
वनीला आइस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध को गर्म करने रखिये,जब दूध हल्का गर्म हो जाये तब उसमें से 100 ग्राम दूध निकाल लीजिये।बाकी दूध में चीनी मिला दीजिये।
अब आप इस 100 ग्राम दूध में जी एम् सी पाउडर, ए एस 4 पाउडर और दूध पाउडर डालकर बीटर से फैट लीजिये।आप देखेंगे यह दूध बहुत स्मूथ और फूला-फूला सा दुगना हो जायेगा।
जी एम् सी पाउडर मिले दूध में बनीला एसेंस मिला कर इसको वापस गर्म दूध में मिला दीजिये, और दो मिनट्स तक उबलने दें।अब दूध को ज्यादा नहीं उबालना है, इसमें डाले गए पाउडर इसको खुदबखुद गाढ़ा कर देते है।आपका बेस तैयार है, इस बेस को अब कमरे के तापमान पर नार्मल ठंडा होने दीजिये।
तैयार आइस क्रीम बेस को एक एयर शील्ड कंटेनर में पलटिए और पोलोथीन से ढक कर कंटेनर का ढक्कन लगा फ्रीजर में जमने रख दीजिये।आपकी स्वादिष्ट वनीला आइस क्रीम चार से पाँच घंटे में जम जाएगी।
जमी हुई सॉफ्ट और टेस्टी आइस क्रीम को मन पसंद आकार में काट कर सभी को सर्व कीजिये और खुद भी खाइये।
उपयोगी सुझाब:
GMC पाउडर और AS-4 पाउडर आपके नजदीकी सुपरमार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।
आइसक्रीम को अच्छे सेट होने में 7-8 घंटे लगते हैं, इस बीच में आइसक्रीम को बार- बार खोल कर न देखें, ऐसा करने से डब्बे में हवा चली जाती है, जिससे आइसक्रीम में बर्फ पड़ जाती है।
आइसक्रीम को कई लोग मिक्सी में भी फेंटते है। मिक्सी में बेस, क्रीम की तरह Light होने की बजाय पतला हो जाता है। जिससे आइसक्रीम बाजार जैसी सॉफ्ट नहीं बन पाती है।
आप इसमें बनीला की जगह अपने स्वाद के अनुसार कोई सा भी एसेन्स डाल सकती हैं।
Leave a Reply