आम की आइसक्रीम बनाने की विधि – Home Made Mango Kulfi

reena gupta By Reena Gupta, On

गर्मियों में आइसक्रीम और वो भी आम की हर किसी के मुंह से वाह ही निकलेगा। तब देर किस बात की घर पर आसानी से बनाएं मेंगो आइसक्रीम।

हम आपको आम वाली आइसक्रीम (Mango ki Kulfi recipe) बनाने की रेसिपी हिंदी में स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं। आम की आइसक्रीम बनाने के लिए निम्न सामिग्री (ingredients) की आवश्य्कता होती Yammy Mango Softy बनाने का आसान तरीका इस प्रकार है…..

 aam ki kufi

मैंगो आइसक्रीम बनाने की सामग्री:-

  • आम (छील कर गूदा निकाल लें) – 2
  • दूध – 2 गिलास
  • क्रीम – 1 कप
  • कार्न फ्लोर – 2 चम्मच
  • चीनी – ½ कप

मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि:-

Home Made Mango Kulfi 1

मैंगो आइस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले साफ पके हुए आम को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये।

आधा कप दूध बचा कर बाकी दूध को कॉर्न फ्लोर मिला कर एक भारी तले के भगोने में खौला कर गाढ़ा करके ठंडा कर लीजिये।

Home Made Mango Kulfi 2

आम के टुकड़ों को चीनी के साथ मिक्सर में पीस कर पतला पेस्ट बना लीजिये।

Home Made Mango Kulfi 3

क्रीम को बीटर से फ़ैटिए, अब क्रीम में गाढ़े दूध को मिला कर दोबारा से अच्छी तरह फ़ैटिए।

यह दूध और क्रीम का एक चिकना घोल बन जायेगा।

Home Made Mango Kulfi 4

चिकने हुए दूध में आम का मीठा पेस्ट डाल कर बीटर से मिक्स कर लीजिये।

Home Made Mango Kulfi 5

अब आप इस तैयार मिक्सचर को जमाने के लिए एयर-टाइट डिब्बे में डालिये, ध्यान दीजिये डिब्बा बंद करने से पहले एक बटर पेपर ढक्कन के बीच में जरूर लगायें जिससे आइस क्रीम पर फालतू की बर्फ न जमें।

डिब्बे को जमने के लिए फ्रीजर में पांच घंटों के लिए रख दीजिये।

Home Made Mango Kulfi 6

तय समय के बाद आपकी स्वादिस्ट मेंगो आइसक्रीम तैयार हो जाएगी, आइस क्रीम का डिब्बा खोलिए और सर्व कीजिये।

सर्व करते समय मैंगो आइस क्रीम के ऊपर थोड़ा शहद डालिए यह बहुत टेस्टी लगेगी।

.

उपयोगी सुझाब:

दुध उबालते समय दूध को अच्छी तरह चलाते हुये गाढ़ा करना है, अगर दूध बर्तन के तले में लग गया तब कुल्फी का स्वाद खराब हो जायेगा।

आइसक्रीम को खाली कोन में भर कर आप स्वादिस्ट मैंगो सोफ्टी तैयार कर सकते हैं।

अगर आप कंडेन्स मिल्क से भी कुल्फी बना रही हैं तब चीनी की मात्रा आधी कर दें।

दूध को जल्दी गाढ़ा करने के लिए आप इसमें 4 चम्मच दूध का पाउडर डालें।

Recipe Summary:

-->
 

Leave a Reply

Rate Racepe!*