केक क्रीम बनाने की विधि – केक सजाने वाली क्रीम – Whipped Cream

reena gupta By Reena Gupta, On

केक सजाने वाली क्रीम को व्हिप्ड (व्हिप) क्रीम कहते हैं। सफेद झागों वाली क्रीमी या रंग बिरंगी अनेक रूप मे इसको बना कर केक को सजाया जाता है। इस व्हिप्ड क्रीम रेसिपी में हमने आपके साथ चित्रों और सरल स्टेप्स की मदद से व्हिप क्रीम बनाने का तरीका साझा किया है।

मुख्य सामग्री अमूल की क्रीम को ठंडा करके रेसिपी में दिए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से केक क्रीम को बना लेंगे। इसमें आप अपने स्वादानुसार एसेंस और मनपसंद कलर को ऐड कर सकते हैं।

व्हिप क्रीम से केक के अलावा पेस्ट्री एवं अनेक मिठाइयां भी सजाई जा सकती है। आप व्हिप क्रीम की मदद से स्वादिष्ट आइस क्रीम और फ्रूट सलाद भी बना सकते है।

आइये जाने व्हिप क्रीम बनाने के लिये किन-किन सामग्री की जरूरत होती है और इसको स्टोर करने एवं उपयोग करने के टिप्स….

 Cake Iceing Cream

केक क्रीम बनाने की सामग्री:-

  • अमूल क्रीम – 200 ग्राम
  • वनीला एसेन्स – 2-3 बून्द
  • चीनी (पाउडर) – 2 चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े – 20-25

केक क्रीम बनाने की विधि:-

whipped cream step 1

व्हिप क्रीम बनाने के लिये सबसे पहले आप अमूल क्रीम को 8 से 10 घंटों तक फ्रिज में रखें ,ऐसा करने से क्रीम एक दम गाढ़ी हो जायेगी।

हमें गाढ़ी क्रीम का ही उपयोग करना है ,क्रीम से बचे हुए पानी को आप अलग रख लीजिये।

whipped cream step 2

क्रीम बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में बर्फ के टुकड़े डाल लीजिये।

फिर उससे छोटे कटोरे में अमूल की क्रीम पलट लीजिये।

छोटे कटोरे को बड़े बर्फ़ वाले कटोरे के ऊपर रख दीजिये जिससे क्रीम वाला बर्तन ठंडा रहेगा।

whipped cream step 3

एक इलेक्ट्रिक ब्लेंडर से चित्रानुसार क्रीम को ब्लेंड कीजिये और ब्लेन्ड क्रीम को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दीजिये।

whipped cream step 4

लगभग 20 मिनट बाद आप क्रीम को फ्रिज में से निकलिये और उसमे चीनी पाउडर मिक्स कीजिये।

आप स्वादानुसार इसी समय मनपसंद एसेंस और कलर भी मिक्स कर सकते हैं।

whipped cream step 5

चीनी पाउडर मिली ठंडी क्रीम को दोबारा से हाई स्पीड पर लगभग 10 मिनटों तक ब्लैंड कीजिये।

आप देखेंगे की हमारी क्रीम फूलने लगी है।

whipped cream step 6

ब्लेन्ड करते-करते जब क्रीम फूल जाये तब ब्लेंडर को बंद करके एक चम्मच से क्रीम को थोड़ा सा उठा कर देखिए अगर हमारी क्रीम बनकर तैयार है तब जल्दी से नहीं गिरेगी और अगर नहीं हुई है तब उसे थोड़ी देर और ब्लाइंड कर लीजिये।

लीजिये तैयार हो गई आपकी केक को सुंदर सजाने के लिए व्हिप क्रीम, आपने देखा व्हिप क्रीम बनाना केक बनाने से भी आसान है।

.

उपयोगी सुझाब:

व्हिप क्रीम से आप फ्रूट सैलेड या फ्रूट क्रीम भी बना सकते हैं। इसे फ्रिज से निकालिये और बना ले जो भी आप बनाना चाहे।

व्हिप क्रीम को आप एअर टाइट कन्टेनर में स्टोर करके फ्रिज में ही रखिये।

चीनी आप अपने स्वादानुसार थोड़ी कम या ज्यादा कर सकते हैं।

अमूल क्रीम से बचे हुए पानी को आप ग्रेवी वाली सब्जी बनाने में उपयोग कीजिये इससे सब्जी बहुत ही टेस्टी बनेगी।

Recipe Summary:

-->
 

4 Responses

  1. Saket

    Recipe to achi hain mam, agar hame ise chocolate ya kisi dusre flavor me banani hui to uske lie hum food colouring ka prayaog kare ya kuch or tareeka hota h?

    (5/5)
    Reply
  2. Komal

    Mam hum cake icing k liye gher ki cream Ka bhi use kr skte hai kya? Lockdown chal rhaa hai amul cream melna mushkil hai hmare area m . Plz reply

    (3/5)
    Reply
    • Saket Gupta

      कोमल जी जहां तक मैं समझता हूँ, अगर अमूल क्रीम नहीं मिल रही है तो हम घर की क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

      Reply
  3. ashok

    My Family Loved it. I am definitely sharing Guys, Thanks For sharing this Great Recipe. this recipe and this website with my friend. Hope they also love it. Thank you again for sharing such a great recipe.

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*