सेब का मुरब्बा बनाने की विधि – Imunity Booster Apple Murabba

reena gupta By Reena Gupta, On

सेब के औषधीय गुणों को पूरे वर्ष स्वाद के साथ सेवन करने के लिए घर पर आसानी से एप्पल मुरब्बा बना कर रखें।

सब ही जानते हैं की रोज एक सेब खाने से बीमारी पास नहीं आती है पर अच्छे क्वालिटी के सेव हर समय नहीं मिलते इस लिए घर पर आसानी से शुद्ध और स्वछता से सेव का जैम और मुरब्बा बना कर स्टोर करें या सेब का हलवा बना कर खिलाएं। इसका स्वाद बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आएगा और यह सभी की इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा।

 apple ka murabba

सेब का मुरब्बा बनाने की सामग्री:-

  • सेब – 1 किलो ग्राम
  • चीनी – 1 किलो ग्राम
  • लोंग – 5
  • सफ़ेद इलायची – 4
  • पीला रंग (खाने वाला) – 1 चुटकी
  • पानी – 1/2 गिलास

सेब का मुरब्बा बनाने की विधि:-

 apple ka murabba 1

01: सबसे पहले सेवों को छील कर उनको काट लेंगे। और उनको नमक के पानी में आधे घंटे के लिए भिगो देंगे। जिससे सेव काले नही पड़ेंगे।

 apple ka murabba 2

02: अब एक कढाई में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएंगे। जिसमे लगभग 25 मिनट का समय लगता है।

 apple ka murabba 3

03: चाशनी के बनते समय ही हम इसमें लोंग और सफेद इलायची डाल देंगे। जिससे इनकी सुगंध और स्वाद चाशनी में मिल जाये।

 apple ka murabba 4

04: अब हमारी चाशनी धीरे -धीरे गाढ़ी हो रही है। आप इसे बीच-बीच में चलाते रहें।

 apple ka murabba 5

05: लगभग तैयार चाशनी में खाने वाला पीला रंग डाल दें। और अच्छी तरह मिला लें।

 apple ka murabba 6

06: अब इस तैयार हुई चाशनी में सेव के कटे हुए टुकड़ो को डाल देंगे। और अच्छी तरह से मिला लेंगे।

 apple ka murabba 7

07: इस कढाई को ढक दें, और धीमी आंच पर पांच मिनट तक मुरब्बे को पकने दें।

 apple ka murabba 8

08: करछुल की सहायता से देख लें कि सेव अच्छी तरह से पक चुके हैं, सेवों के पकते ही आपका स्वादिस्ट सेव का मुरब्बा तैयार हो गया है।

 apple ka murabba 9

09: आप मुरब्बे को ठंडा करके एक सूखे और साफ़ शीशे के जार में स्टोर करके रखें। और जब इक्छा हो इस स्वास्थवर्धक व्यंजन का सेवन करें ।

.

उपयोगी सुझाब:

सेब अगर ज्यादा टाइट हैं तब सेबों को पानी में हल्का सा उबाल लें।

आप अपने स्वादानुसार मुरब्बे में नीबू का रस और काला नमक मिला सकते हैं। ध्यान रखें मुरब्बे के ठंडा होने बाद ही नींबू का रस मिलाएं।

सेब का मुरब्बा छोटे साइज के साबुत सेब का ही अच्छा लगता है, अगर बड़े साइज के सेब है तब आप सेब के दो या चार पीस करके मुरब्बा बना लें।

ज्याद सेल्फ लाइफ के लिए सेब के मुरब्बे में एक चुटकी बेन्जोइक एसिड नामक प्रिजर्वेटिव मिला लें यह आपको डिपार्टमेन्टल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा।

कुछ समय बाद अगर सेब का मुरब्बा सूखा लगे तब इसमें चार चम्मच गरम पानी मिला लें मुरब्बा अच्छा हो जाएगा।, सेब के मुरब्बे को हमेशा साफ़ और सूखी चम्मच से निकाला कीजिये।

घर पर आसानी से स्वादिष्ट और स्वास्थ्यप्रद आंवले का मुरब्बा, इम्युनिटी के लिए लाभदायक गाजर का मुरब्बा और फलों के राजा आम का मुरब्बा बनाया जा सकता है।
अगर आप ब्रेड पर जैम के रूप में फलों के लाभों का सेवन करना चाहे तब आप अन्नानास का जैम और टेस्टी स्ट्राबरी जेम को रेसिपी पढ़ कर आसानी से घर पर बना लें।

Recipe Summary:

-->
 

3 Responses

  1. Achla Arya

    Very good easy recipe

    (5/5)
    Reply
  2. Riyaz ahmaf khan barkati

    Very good 👌💝💓

    (5/5)
    Reply
  3. Riyaz ahmaf khan barkati

    बहुत अच्छा काबिले तारीफ

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*