कर्ड राइस रेसिपी – Curd Rice

reena gupta By Reena Gupta, On

कर्ड राइस दक्षिण भारत का बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है। बहुत जल्दी और कम मेहनत में ही तैयार हो जाने वाले दही चावल को खाने के लिए सभी हमेशा उत्सुक रहते है।

मुख्य सामग्री दही और पके हुए चावलों से बनाये जाने वाला कर्ड राइज़ की सारी सामग्री हमारी रसोई में हमेशा मौजूद रहती हैं। इसको बनाने के लिए उबले चावलों में दूध और दही मिला कर तड़का लगाया जाता है।

कर्ड राइज़ के तड़के में आप अपने स्वादानुसार राई दाना, चना दाल, उरद दाल, करी पत्ता डाल सकते है और इसको अंगूर या अनार के दानों से गार्निश करके इसके स्वाद को बढ़ा सकते हैं।

दही वाले चावल स्वास्थ के लिये बहुत पौष्टिक और लाभदायक होते हैं क्यूँकी इसके सेवन से हमें चावल का मैग्नीशियम एवं पोटेशियम एवं दही का कैल्शियम और प्रोटीन स्वाद के साथ मिल जाता है।

दही भात दक्षिण भारत, बिहार और बंगाल में गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को ठंडा रखने के लिये बहुतायत में खाया जाने वाला भोजन है। बजन घटाने और मोटापे से राहत के लिये भी कर्ड राइज़ एक उत्तम आहार है।

लंच या डिनर दोनों समय ही कर्ड राइस को सर्व किया जा सकता है। कर्ड राइज़ को नारियल की चटनी, लससन प्याज की चटनी और पापड़ के साथ सर्व किया जाता है।

क्यूँकी दही वाले चावल (कर्ड राइस) को आप पहले से उबले चावलों से बना सकते है इस लिये ऑफिस जाने वाले बैचलर्स इसको खाना और बनाना बहुत पसंद करते है। दही चावल को आप लंच बॉक्स में भी सर्व कर सकते हैं।

अब सबाल आता है कि इतने उपयोगी और टेस्टी कर्ड राइस की रेसिपी क्या है और दही चावल खाने के फायदे कौन कौन से है ? इस सचित्र सिम्पल रेसिपी में आपको दही चावल (दही भात) बनाने की विधी / तरीका की जानकारी स्टेप्स के साथ सुझावों सहित मिल जाएगी….

dahi ke chaval

कर्ड राइस बनाने की सामग्री :-

  • चावल ( उबले हुये ) – 2 कप
  • दही – 1 कप
  • दूध – 1/2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • खाद्य तेल – 1/2 चम्मच
  • राई दाना – 1/2 चम्मच
  • चना दाल – 1/2 चम्मच
  • उरद दाल – 1/2 चम्मच
  • अदरक कद्दूकस किया हुआ – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च साबुत – 2-3
  • करी पत्ता – 2 टहनी
  • अनार के दाने – 2 चम्मच (गार्निश के लिए )
  • अंगूर के दाने – 2 चम्मच (गार्निश के लिए )

कर्ड राइस बनाने की विधि :-

 dahi wale chaval step 1

एक बड़ी बाउल में उबाले हुए चावलों को पलट लीजिये।

 dahi wale chaval step 2

चावलों को किसी चम्मच की सहायता से हल्के हाथ से बाउल में फैला लीजिये।

 dahi wale chaval step 3

चावलों में रुम टेम्प्रेचर का ठंडा दही डाल लीजिये।

 dahi wale chaval step 4

दही पड़े चावलों में रुम टेम्प्रेचर पर ठंडा दूध मिक्स कर लीजिये।

 dahi wale chaval step 5

एक पेन में आयल गर्म करें इसमें राई दाना, लाल मिर्च, उरद और चने की दाल और करी पत्ते को तड़का लीजिये।

 dahi wale chaval step 6

इस तैयार तड़के को दूध और दही के चावल में मिला दीजिये।

 dahi wale chaval step 7

अब बारी है तैयार टेस्टी कर्ड राइस या दही भात को गार्निश करने की इसके लिए अंगूर के दानो को दो पीसों में काट कर अनार के दानों के साथ दही चावल में मिला दीजिये।

 dahi wale chaval step 8

सर्विंग प्लेट में निकाल कर खायें और परिवार में सबको सर्व कीजिये।

.

दही चावल खाने के फायदे :-

कर्ड राइस के सेवन से मोटापे से रहत मिलती है।

बजन कम करने के लिये कर्ड राइस सर्वोत्तम आहार है।

तेज बुखार में दही चावल खाना फायदा देता है।

पेट के लिए कर्ड राइस बहुत उपयोगी है, आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

गर्मी के मौसम में कर्ड राइस शरीर के तापमान को ठंडा रखने में बहुत कारगर है इस लिए यह दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय व्यंजन है।

दही कैल्शियम के साथ प्रोटीन का और चावल मैग्नीशियम एवं पोटेशियम का मुख्य स्रोत्र है।

Recipe Summary:

-->
 

One Response

  1. निशु त्रिपाठी

    बहुत शानदार, आपने बहुत अच्छे से बताया है।

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*