लिट्टी चोखा (Litti Chokha) – चोखा बाटी (Bati Chokha Recipe)

reena gupta By Reena Gupta, On

लिट्टी चोखा बिहार और झारखंड का लोकप्रिय फूड कॉम्बो है, इसमें सत्तू भरी लिट्टी को सेक कर बैंगन से बने चोखे के साथ दिन या रात के भोजन के समय परोसा जाता है। लिट्टी (बाटी) चोखा एक पारंपरिक पौष्टिक और टेस्टी भोजन है।

आप लिट्टी को अपनी सुबिधा के अनुसार अनेक तरीकों से सेक या फ्राई कर सकते हैं। इस लिट्टी चोखा रेसिपी में हमने माइक्रोवेव के ग्रिल अवन में एवं कढ़ाई (तवे) पर लिट्टी सेकने की विधि को चित्रों एवं ईजी स्टेप्स के साथ बताया है, साथ ही साथ लिट्टी को डीप फ्राई करने का सरल तरीका भी बताया है।

चोखे को भी आप अपने स्वादानुसार आलू, टमाटर, बैंगन और लससन प्याज के साथ तीखा, चटपटा, सोंदा या खट्टा बना सकते हैं। इस लिट्टी-चोखा रेसिपी में हमने बैंगन और टमाटर को भून का बहुत स्वादिष्ट चोखा बनाने की सचित्र विधि सरल स्टेप्स के साथ शेयर की है।

आइये लिट्टी चोखा बनाने का तरीका, आवश्यक सामग्री, स्वाद में बदलाव और सर्व करने सम्बन्धी उपयोगी सुझाव जान कर आज के लंच या डिनर में परिवार को लिट्टी चोखा खिलाइये सभी को खूब पसंद आयेगा…..

litti chokha recipe in hindi

लिट्टी चोखा बनाने की सामग्री

लिट्टी चोखा बनाने की सामग्री को हमने क्रम से बताया है, इस सामग्री से 7-8 लिट्टी बन जायेंगी, इसी अनुपात में आप सामग्री को कम-ज्यादा कर सकते हैं।

लिट्टी के आटे के लिए सामग्री :-

  • गेहूँ का आटा (Wheat Flour) – 2 कप
  • बेकिंग सोडा पाउडर (Baking Powder) – 1 चुटकी
  • अज़वाइन (Thymol/Carom Seed) – स्वादानुसार
  • नमक (Salt) – स्वादानुसार
  • शुद्ध घी / देसी घी (Desi Ghee) – 2 चम्मच
  • पानी (Water) – आटा गूँथने के लिये

लिट्टी की स्टफिंग के लिये सामग्री:-

  • सत्तू, खिले चने का आटा(Sattu) – 1 कप
  • धनिया (बारीक कटा हुआ) (Coriander (finely chopped)) – 2 चम्मच
  • अदरक,बारीक कटा हुआ(Ginger) – 1/2 चम्मच
  • जीरा (Cumin Seed) – 1/2 चम्मच
  • कलोंजी (Nigella Seed) – 1/2 चम्मच
  • नमक (Salt) – स्वादानुसार
  • नींबू का रस (Lemon Juice) – 1 चम्मच
  • सरसों का तेल (Mustard Oil) – 2 चम्मच

चोखा बनाने की सामग्री:-

  • बैंगन (Brinjal) – 1 बड़े साइज़ का
  • टमाटर लाल (Tomato) – 2 बड़े साइज़ के
  • आलू मैश किया हुए (Potato) – 2
  • प्याज़ (Onion) – 1 बारीक कटी हुई
  • लहसुन (Garlic) – 1/2 चम्मच पेस्ट
  • नमक (Salt) – स्वादानुसार
  • नींबू का रस (Lemon Juice) – 2 चम्मच
  • सरसों का तेल (Mustard Oil) – 2 चम्मच

लिट्टी चोखा बनाने की विधि

स्वादिष्ट लिट्टी चोखा बनाने के लिये दिए गये चित्रों को देखते हुए स्टेप्स को फॉलो कीजिये आप निश्चित ही बहुत आसानी से इनको घर पर बना लेंगे।

लिट्टी के लिए आटा गूँथिये:-

litti chokha step 1

एक बर्तन में गेहूँ के आटे को छान कर उसमें स्वादानुसार नमक, अजवायन और बेकिंग सोडे के साथ शुद्ध घी को चित्रानुसार मिक्स कर लीजिये।

पानी की सहायता से इसका पराठे की तरह का नरम (मुलायम) आटा गूँथ लीजिये।

आटे को ढक कर 20 मिनट सैट होने रख दीजिये।

.

लिट्टी के लिए सत्तू की स्टफिंग बनाइये:-

litti chokha step 2

लिट्टी का भरावन बनाने के लिये एक बर्तन में चने का सत्तू लीजिये और उसमें स्वादानुसार नमक, अदरक, कटा हुआ धनिया एवं मिर्च के साथ नींबू का रस और सरसों का तेल मिला लीजिये।

जरूरत के हिसाब से इसमें 1-2 चम्मच पानी मिला कर भरावन को इतना गीला कर लीजिये जिससे वह लड्डू बनाने लायक हो जाये।

लिट्टी की स्टफिंग तैयार है।

.

भरावन भर कर लिट्टी बनाइये :-

litti chokha step 3

तय समय के बाद थोड़ा घी लगा कर आटे को फिर से मसल कर चिकना करके उसकी 7-8 लोई बना लीजिये।

एक लोई ले कर उसको चित्रानुसार उंगलियों और अंगुठे की सहायता से प्याली जैसा शेप दीजिये।

अब इसमें 1-2 चम्मच स्टफिंग भर दीजिए।

litti chokha step 4

आटे को चारों ओर से उठाकर भरावन को बंद करके चित्रानुसार गोल आकार दीजिये।

आपकी लिट्टी बनकर तैयार है।

इसी तरह से सारी लिट्टी भर कर तैयार कर लीजिए।

.

ग्रिल ऑवन में लिट्टी बेक करने की विधि :-

litti chokha step 5

एक ऑवन सेफ ट्रे को घी लगा कर चिकना कीजिये, उसमें सेकने के लिये लिट्टी को चित्रानुसार रखिये।

ऑवन ऑन कर 10 मिनट लिट्टी को सिकने दीजिये, एक बार ढक्कन खोल कर लिट्टी को उलट-पलट दीजिये।

लिट्टी को गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिए।

litti chokha step 6

सिकने के बाद लिट्टी में शुद्ध घी लगाइए।

सर्व करने के लिये लिट्टी तैयार हैं।

.

कढ़ाई या पेन में लिट्टी को सेकने की विधि :-

litti chokha step 7

लिट्टी को सेकने के लिए एक भारी तले की कढाई को गैस पर गर्म कीजिये।

कढ़ाई को घी से चिकना करके हल्का गर्म होने पर इसमें चित्रानुसार लिट्टी सिकने के लिए रख दीजिए।

कढा़ई को ढक कर लिट्टी को धीमी आँच पर 3-4 मिनिट सिकने दीजिए।

litti chokha step 8

बीच-बीच में बार बार अलटते-पलटते हुए लिट्टी को चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक कर लिट्टी तैयार कर लीजिए।

लिट्टी को पूरी तरह से सिकने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है।

सिकी हुई लिट्टी को प्लेट में निकाल कर घी लगा लीजिए।

.

लिट्टी को डीप फ्राई करने की विधि:-

litti chokha step 9

गैस पर एक कढ़ाई में घी गर्म कीजिये, घी के तेज गर्म होने पर उसमें फ्राई करने के लिये लिट्टी को चित्रानुसार डाल दीजिये।

बीच-बीच में अलटते-पलटते रहिये।

litti chokha step 10

गैस को डिम करके मध्यम आँच पर लिट्टी को गोल्डन ब्राउन कलर का होने तक फ्राई कर लीजिये।

अच्छी तरह से सिकने के बाद लिट्टी को पेपर नेपकिन पर निकाल लीजिये।

.

चोखा बनाने की विधि

litti chokha step 11

स्वादिष्ट चोखा बनाने के लिये सबसे पहले बैंगन और टमाटर को धो कर सुखा लीजिये।

बेंगन और टमाटर को तेल लगा कर चिकना करने के बाद चित्रानुसार जाली स्टैन्ड पर बीच-बीच में घुमाते हुए भून लीजिये।

तेल से चिकना कर लेने पर बैंगन टमाटर का छिलका आसानी से निकल जाता है।

litti chokha step 12

बैंगन और टमाटर का छिलका हटा कर इनमें उबले हुए आलू छील कर मिला कर सबको चित्रानुसार मैश कर लीजिये।

मिश्रण में स्वादानुसार नमक, हरी मिर्च धनिया, लससन, प्याज और नींबू के रस के साथ सरसों का तेल अच्छे से मिला कर सबको चला लीजिये।

आपका स्वादिष्ट चोखा तैयार है।

litti chokha step 13

बिहार एवं पूर्वी उत्तरप्रदेश की पहचान स्वादिष्ट लिट्टी चोखा सर्व होने के लिये तैयार है।

सरविंग प्लेट में चोखे के साथ लिट्टी रखिये और सर्व करने के बाद स्वयं भी खाइये।

.

उपयोगी सुझाव

आइये जानते हैं कुछ ऐसे सुझाव जो की स्वादिष्ट लिट्टी चोखा को बनाने और सर्व करने में निश्चित ही आपको उपयोगी लगेंगे….

स्वाद में बदलाव एवं बनाने सम्बन्धी सुझाव :-

चोखे को चटपटा बनाने के लिये आप अचार के मसाले का उपयोग कीजिये।

लिट्टी पर घी केवल स्वाद और सुगंध के लिये लगाया जाता है अगर आपको घी पसंद नहीं तब बेक की हुई लिट्टी खाइये बहुत टेस्टी लगेंगी।

चोखा बनाने के लिए यह जरुरी नही कि आप बैगन, टमाटर और आलू का ही इस्तेमाल करें, कुछ लोगो को बैगन या टमाटर नही पसंद होता है तब आप बिना इनके भी चोखा बना सकते है।

स्वाद में बदलाव के लिये चोखे में चाट मसाला पाउडर मिक्स कीजिये यह स्वाद सभी को बहुत पसंद आयेगा।

सर्व करने सम्बन्धी सुझाव :-

लिट्टी चोखा एक सम्पूर्ण पौष्टिक आहार है इसको मेन मील की तरह सुबह या शाम के भोजन के रूप में सर्व कीजिये।

लिट्टी को हल्का सा दबा कर क्रश करके इसके ऊपर घी डालकर इसको चोखा और शुद्ध देसी घी के साथ सर्व कीजिये सभी को यह कॉम्बो बहुत पसंद आयेगा। वैसे तो आप इसे कैसे भी खाएं आपको इसका स्वाद हमेशा पसंद आएगा।

कुछ अन्य पारंपरिक व्यंजनों की सचित्र रेसीपीज

Recipe Summary:

-->
 

One Response

  1. Manjula Gupta, Patna, Bihar

    सच कहूँ आपने इतना अच्छा और समझा कर लिखा है कि इस रेसिपी को पढ़ कर और ईजी स्टेप्स देख कर कोई भी स्वादिष्ट लिट्टी चोखा बना सकता है। आपको बहुत-बहुत साधुवाद !!

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*