बेसन का ढोकला माइक्रोवेव में बनाए – Besan Dhokla in OTG

reena gupta By Reena Gupta, On

कम तेल में बना हुआ बेसन का ढोकला नाश्ते के लिये बहुत ज्यादा पसन्द किया जाता है। गुजरात के प्रमुख पकवानों में से एक है ढोकला ,परिवार में सभी को यह बहुत पसंद आता है।

 Dhokla recipe
आपको घर पर ही आसानी से बेसन का ढोकला (माइक्रोवेव) रेसिपी (Besan Dhokla in Microwave Recipe) बनाने की विधि (तरीका) हिंदी में सचित्र बता रहे है,सिखा रहे है।…

माइक्रोवेव में ढोकला बनाने की सामग्री:-

  • बेसन – 1 कप
  • दही – 1/2 कप
  • पानी – 1/4 कप
  • चीनी (बेटर के लिए) – 1 चम्मच
  • चीनी (रसीली करने के लिए) – 2 चम्मच
  • तेल – 2 चम्मच
  • हल्दी (पाउडर) – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई) – 2
  • हरा धनिया – (बारीक़ कटा हुआ)
  • ईनो (प्लेन) – 1 पैकेट
  • साइट्रिक एसिड – 1 चुटकी
  • सरसों के दाने – 1 चम्मच
  • करी पत्ता (बारीक़ कटा हुआ) – 2
  • पानी – 1 कप

माइक्रोवेव में ढोकला बनाने की विधि:-

 Dhokla recipe step 1

01:- सबसे पहले बेसन को एक बाउल में छान लें।

 Dhokla recipe step 2

02:- फिर उस बेसन में दही को डाल देवें।

 Dhokla recipe step 3

03:- अब इसमें थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहे कि इसमें गुठली न रहे, इसे मिलाने में 2 मिनट का समय लगेगा।

 Dhokla recipe step 4

04:- अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसमें कटी हुई मिर्च,हरा धनिया,हल्दी पाउडर,और स्वादानुसार नमक मिला लें।

 Dhokla recipe step 5

05:- अब एक चम्मच चीनी को इसमें डालें और अच्छी तरह मिला लें।

 Dhokla recipe step 6

06:- अब बेटर में 1 चम्मच तेल डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।

 Dhokla recipe step 7

07:- लीजिये अब हमारा बेटर तैयार हो गया है,अब हम इसको बेक करने की तैयारी करेंगे।

 Dhokla recipe step 8

08:- माइक्रोवेव सेफ बर्तन लें, और इसमें तेल डाल कर चारों तरफ से चिकना कर लें। जिससे ढोकला बर्तन से चिपके नहीं।

 Dhokla recipe step 9

09:- अब आप बेटर में ईनो या खाना सोडा मिला लें। जिससे बेटर गाड़ा हो जयेगा और ढोकला फोका बनेगा।

 Dhokla recipe step 10

10:- अब बेटर को माइक्रोवेव को हाई पावर पर लग-भग 5 मिनट के लिए बेक करना है।

 Dhokla recipe step 11

11:- ढोकले को अपनी इच्छा अनुसार बड़े या छोटे टुकड़ों में चकोर आकार में काट लें।

 Dhokla recipe step 12

12:- एक पेन लें उसमे थोड़ा सा तेल ,सरसों के बीज ,बीच से कटी हुई हरी मिर्च ,करी पत्ता डाल कर छोंक को तैयार कर लेंगे।

 Dhokla recipe step 13

13:- छोंक में ही एक कप पानी, 1 चुटकी साइट्रिक एसिड और दो चम्मच चीनी डालें और इसको तीन मिनट तक पकाएं।

 Dhokla recipe step 14

14:- आपका ढोकला तैयार हो गया है। आप इसे करी पत्ते से गार्निश कर के सर्व करें।

.

Recipe Summary:

-->
 

One Response

  1. Kanchan Rastogi

    Easy to make. Nice recipe

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*