रतलामी बेसन के बने सभी व्यंजन चाहे वह मीठे हों अथवा नमकीन परिवार में सभी को बहुत पसंद आते हैं। आज हम आपको बेसन से बने नमकीन सेव बनाना बताएंगे यह बनाना बहुत आसान है और बेसनी नमकीन सेव बनाने की सामग्री घर पर आसानी से मिल जाती है।
बेसन की नमकीन यानी सेव आप अपनी पसंद के अनुसार मोटे और पतले दोनों तरह से बना सकते हैं। बहुत बारीक सेव नमकीन को भुजिया या नायलॉन सेव कहते हैं, भारत में राजस्थान के बीकानेर की भुजिया बहुत फेमस है।
प्रमुख त्यौहार एवं विशेष उत्सव पर भारत में नाश्ते के व्यंजन के रूप में बेसन के सेवों को बनाया जाता है। नमकीन और मीठे दोनों स्वाद के सेव को सभी पसंद करते हैं। बेसन के फीके सेव को तल कर उसको चाशनी में पाग कर बेसन के मीठे सेव भी बनाये जाते हैं।
बाजार में आज कल बिभिन्न प्रकार के सेव मिलते हैं जिनको बेसन के साथ मूंग की दाल, मक्की आटा और आलू मिक्स करके बनाया जाता है, पर पारंपरिक स्वाद वाले कुरकुरे नमकीन सेव तो बारीक पिसे बेसन से ही बनते हैं।
सुबह या शाम की चाय के साथ बेसन सेव नमकीन को सर्व किया जाता है, यह एक ऐसा स्वादिष्ट नमकीन अल्पाहार व्यंजन है जिसको सफर में साथ ले जाना सभी पसंद करते हैं। बच्चे तो नमकीन सेव के दिवाने है।
बेसन के नमकीन सेव अनेक स्वादों में बनाये जा सकते है, टेस्ट के बदलाब के लिये मुख्य सामग्री बेसन में अलग -अलग टेक्स्चर की सामग्री और मसालों को मिलाया जाता है। सभी स्वादों के सेव को एक ही तरह से बनाया और तला जाता है। कुछ स्वादिष्ट फ्लेवर की जानकारी हमने इस सेव नमकीन बनाने की रेसिपी के टिप्स में भी दी है।
आप सोच रहे हैं की घर पर नमकीन कैसे बनाते हैं या घर पर नमकीन बेसन के सेव कैसे बनाये तब हम आपको इंदौर की प्रसिद्ध रतलामी नमकीन बनाने की विधि, तरीका (रेसिपी) हिंदी में चित्रों के साथ सिखा रहे हैं..
नमकीन सेव बनाने की सामग्री:-
- बेसन (Gram Flour ) – 2 कप
- रिफाइंड ऑइल (Cooking Oil ) – 2 चम्मच (मोमन के लिये)
- अज़वाइन (Thymol/Carom Seed) – 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर/ पिसी हल्दी (Turmeric) – 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर/ पिसी मिर्च (Red chilli ) – स्वादानुसार
- खाना सोडा (Baking Powder) – 2 चुटकी
- हींग (Asafoetida) – 1 चुटकी
- नमक (Salt) – स्वादानुसार
- रिफाइंड ऑइल (Cooking Oil ) – तलने के लिये
- आपकी पसंद का सबसे अच्छा नाश्ता
- मैदा की नमकीन मठरी बनाने की विधि
- गुड वाली मीठी मठरी बनाने की विधि
- चने की दाल की नमकीन बनाने की विधि
- लोकप्रिय नाश्ता बाकरवड़ी बनाने की विधि
नमकीन सेव बनाने का तरीका :-
01:नमकीन सेव बनाने के लिये सबसे पहले बेसन को छान लीजिये, फिर उसमे मोमन का तेल, लालमिर्च, हींग, बेकिंग सोडा, और स्वादानुसार नमक डाल कर अजवायन के पानी की सहायता से टाइट आटे की तरह गूंथ लीजिये।
02: इसके बाद सेव बनाने वाली मशीन (सेव मेकर) लीजिये और उसमें अपनी इच्छानुसार मोटाई वाली जाली कॊ लगा लीजिये।
03: मशीन के सिलेंडर वाले हिस्से में चित्रानुसार बेसन वाला टाइट मिश्रण भरिये। (ध्यान रहे मिश्रण जितना टाइट होगा सेव उतने ही फोके बनेंगे)
04: अब हम मशीन के सिलेंडर को चित्र के अनुसार लीवर डाल कर बंद कर देंगे।. . . .
05: एक कढ़ाई में तेल को गरम कीजिये, मशीन को गरम तेल के ऊपर ले जाइये, तथा हाथ से हत्थे को दबाब दीजिये, सेव जाली से निकल कर तेल में गिरने लगेगें मशीन की सहायता से कढ़ाई में सेव को डाल कर तोड़िए।
06: अब हल्की आंच पर सेवों को सुन्हेरा होने तक तल लीजिये, सेवों को सिकने पर पलटिये और हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकालिये।
07: सेवों को तलते समय करछुल की सहायता से पलटते रहिये, जिससे हर तरफ से सेव अच्छी तरह से सिक जाएँ।
08: सिके हुए सेव किसी प्लेट या थाली में नैपकिन पेपर बिछा कर उस पर रखिये. (जिससे अतरिक्त तेल पेपर सोख लेगा)
09: इसी तरीके से फिर से बेसन वाला टाइट मिश्रण मशीन के अन्दर डालिये, मशीन को तेल के ऊपर ले जाइये और पिस्टन को दबाइये तथा सेव बनाइये और तल लीजिये. सारे सेव इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
10: आपके बेसनी नमकीन सेव तैयार हैं, ताजा-ताजा बेसन के नमकीन सेव परोसिये और स्वयं भी खाइये। बचे हुये सेव किसी एअर-टाइट कन्टेनर में स्टोर कर लीजिये, नमकीन सेव 2 महिने तक भी खराब नहीं होंगे..
नमकीन सेव के टिप्स :-
आइये जानते हैं कुछ ऐसे सुझाव जो कि स्वादिष्ट बेसन की नमकीन को अनेक स्वादों में बनाने और स्टोर करने में निश्चित ही आपको उपयोगी लगेंगे….
बेसन की नमकीन सेव के स्वाद में विविधता
नमकीन सेव को अधिकतर बेसन से ही बनाया जाता है पर आप बेसन में थोड़ा चावल का आटा भी मिला सकते हैं, जिससे यह नमकीन अधिक समय तक कुरकुरा रहता है।
सादे सेव बनाने के लिए आमतौर पर कोई मसाला नहीं डाला जाता है, जबकि आप इसमें अजवाइन, लहसुन या हरी मिर्च के पेस्ट को मिला कर इसको अपने स्वादानुसार बना सकते हैं। तमिलनाडु में ओमम उर्फ अजवायन से बनी सेव को ओमापोडी कहा जाता है।
लाल मिर्च पाउडर मिला कर बने तीखे स्वाद वाले नमकीन सेव को सेव पुरी, भेल पुरी, दही पुरी, पापड़ी चाट आदी कई अन्य चाट में डाला जाता है।
स्वाद में बदलाब के लिये टोमॅटो प्यूरी को बेसन में मिला कर बेसनी नायलॉन सेव नमकीन बनाइये, सभी बहुत पसंद करेंगे।
ज्यादा तीखे स्वाद के लिये आप बेसन में काली मिर्च का पाउडर मिक्स कर सकते हैं।
नमकीन सेव के लिये बेसन गूथना
कुरकुरे बेसन के सेव बनाने के लिये बेसन को सख्त और चिकना गूँथिये, आटा सूखा नहीं होना चाहिए, अगर यह ज्यादा टाइट है तो सेव मेकर से आटे को दबाना बहुत मुश्किल हो जायेगा।
अगर आप सेव के आटे में स्वाद के लिए अजवाइन मिला रहे हैं तब अजवायन को बारीक पीस कर गर्म पानी में खौला लीजिये, ठंडा होने के बाद छान कर अजवायन वाले पानी से बेसन गूँथिये, इससे बेसन की नमकीन में स्वाद भी आ जायेगा और अजवायन के दाने सेव मेकर की जाली में भी नहीं अटकेंगे।
अगर आपको नरम, फोके और खस्ता सेव पसंद हैं तो बेसन गूथते समय थोड़ा अधिक तेल मोमन में डालें, बेकिंग सोडा मिला लें और बेसन को रोटी के आटे से पतला गूंथें।
नमकीन सेव को फ्राई करना
कढा़ई में आधा तेल भरिये क्यूंकि सेव के बैटर में बेकिंग सोडा होने के कारण फ्राई करते समय इसमें बुलबुले बनेंगे और पहले 2-3 मिनिट तक तेल ऊपर आ जायेगा।
सेव को मध्यम आँच पर डीप फ्राई कीजिये ताकि ये एक-समान रूप से पक जाए। (ध्यान रखिये इन्हे एक साथ डीप फ्राई करने के बजाय थोड़ा थोड़ा करके डीप फ्राई कीजिये।)
सेव को ध्यान से सेकिए क्यूंकि ज्यादा सिकने से नमकीन सेव का रंग काला और स्वाद कड़वा हो जाता है।
नमकीन सेव को स्टोर करना
जब बेसन सेव कमरे के तापमान पर आ जायें तब इनको तोड़कर एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर कीजिये जिससे नमकीन सेव सीलेंगे नहीं, सीले हुए सेव स्वाद में अच्छे नहीं लगते। सेव लगभग एक महीने तक ठीक रहते हैं।
नमकीन सेव को सर्व करना
इस सदाबहार नमकीन को नाश्ते के रूप में चाय के साथ खाना सभी पसंद करते हैं।
बारीक बने सेव को भेल, दहीवाड़ा, सेव खमनी और पोहा पर छिड़क कर इनके स्वाद को ज्यादा स्वादिष्ट बनाइये।
मोटे नमकीन सेव से राजस्थान में बहुत लोकप्रिय सेव टमाटर की सब्जी बनाई जाती है।
सेव बनाने की मशीन कहाँ मिलेगी
रेसिपी में यूज की गई सेव बनाने की मशीन किसी भी क्रॉकरी स्टोर पर आसानी से मिल जाती है, मशीन के साथ अनेक जाली बारीक और मोटे छेद में मिलती हैं। एक जाली रिवन शेप में भी मिलती है जिसकी सहायता से रिवन सेव भी आसानी से बन जाते हैं।
Woh nice recipe with pictures
Aap hmse bhi ray le sakte he 9783203811
very nice recipe and thank u for giving me knowledge