Table of Contents
ढोकला एक पारम्परिक गुजराती वयंजन है, बेसन के ढोकले को सारे भारत में हल्के – फुल्के नाश्ते के व्यंजन के रूप में सभी बहुत पसंद करते हैं। आप भी खट्टे-मीठे स्वाद वाले सपंची ढोकलों को आसानी से घर पर बना कर परिवार का मन मोह लीजिये।
ढोकला बनाने की सभी मुख्य सामग्री जैसे बेसन, दही, हरी मिर्च और नींबू रसोई में हमेशा उपलब्ध होती हैं, भाप से पका जीरो ऑइल व्यंजन होने के कारण बेसन का ढोकला एक कम कौलोरी वाला पौष्टिक और जल्दी पचने वाला आहार है। बेसन के ढोकले की तरह ही दक्षिण भारत में खम्मन ढोकला बहुत प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। इसको भी स्नेक की तरह ही खाया जाता है। बेसन का ढोकला और खम्मन ढोकला दोनों को ही कुछ ही देर में चावल की इडली की तरह माइक्रोवेव, कुकर या कढ़ाई में आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आप जानना चाहते है कि कुकर में बेसन का ढोकला कैसे बनाते है ? तब यह रेसपी आपकी चित्रों के साथ सामग्री और टिप्स जानने में पूरी मदद करेगी.. बेसन का ढोकला बनाने की सामग्री:-
-
-ढोकले का मिश्रण बनने के लिए सामग्री-
- बेसन – 250 ग्राम
- दही – 2 कप
- खाना सोडा – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार -ढोकले का तड़का लगने की सामग्री-
- खाद्य तेल – 1 चम्मच
- राई दाना – 1 चम्मच
- हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई ) – 4 -ढोकले को रसीला करने की सामग्री-
- पानी – 1 कप
- साइट्रिक एसिड – 1/4 चम्मच
- या नीबू का रस – 4 चम्मच
- चीनी – स्वादानुसार
- हरा धनिया या करी पत्ता – गार्निश के लिये
बेसन का ढोकला बनाने का तरीका :-
बेसन को छान कर उसमें खाना सोडा, नमक और दही मिला लीजिये।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए लगातार चलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार करिए, ध्यान रहे बेटर में गुठलियाँ न पड़ें। बेटर को 15 मिनट सेट होने रख दें, इससे बेटर फूल जायेगा।
एक एल्युमीनियम या स्टील के बर्तन को तेल लगा कर चिकना कर लीजिये।
कुकर में दो गिलास पानी को गर्म करके उसमें स्टैन्ड रखिये।
चिकने किये बर्तन में बेसन का घोल पलट कर उसको स्टैन्ड पर रख दीजिये। कुकर का ढक्कन सीटी निकाल कर लगा दीजिये। लगभग 20 मिनट मध्यम आँच पर ढोकला पका कर ढोकले को ठंडा होने रख दीजिये।
एक पेन में घी या तेल के साथ राई दाना तड़का लीजिये, तड़के में हरी मिर्च और करी पत्ते को भून लीजिये। इस तैयार तड़के में आधा कप पानी, नमक, साइट्रिक एसिड और चीनी मिला लीजिये।
ठंडे किये ढोकले को एक प्लेट में निकाल कर मन पसंद आकार में काट लीजिये।
तड़के को ढोकले पर डालिये, ध्यान रखें खट्टा-मीठा तड़का ढोकलों पर सब तरफ डले। स्वादिष्ट बेसन का ढोकला सर्व होने के लिये तैयार है।
उपयोगी सुझाब:
ढोकला सही से पक गया है इसको चेक करने के लिये एक चाकू की नोक ढोकले में डालकर देखे, अगर नोक साफ निकले तो समझे कि ढोकला तैयार है, अन्यथा दो मिनट और पका लें।
खाना सोडे की जगह आप इनो साल्ट यूज कर सकते हैं।
ढोकले को फ्रिज में रख कर आप दो दिन तक खा सकते हैं, क्योंकि इसका खट्टा मीठा रस ज्यादा दिन रखने से ये ख़राब होने लगेगा।
आप दही की जगह बटर मिल्क (मट्ठा) यूज कर सकते हैं।
अगर बेटर थोड़ा पतला हो जाये तब इसमें थोड़ी सूजी (semolina) मिला दीजिये।
ढोकले को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही काटें नहीं तो काटते समय ढोकला बिखर सकता है।
Nice recipe mam