Table of Contents
गार्लिक ब्रेड, एक तेज सुगंध वाला ब्रेड से बना इटली का स्वादिष्ट व्यंजन है। इसकी खुशबू भूख को बढ़ाने बाली होती है और डोमिनोज़ की गार्लिक ब्रेड खाने के बाद ही भूख शांत होती है।
डोमिनोज़ जैसी गार्लिक ब्रेड बनाने के लिये हमें केवल ब्रेड, लहसुन और मक्खन के साथ कुछ हर्वस जैसे oregano और chives चाहिये होते हैं। इस गार्लिक ब्रेड रेसिपी में हमने अनेक चित्रों और ईजी स्टेप्स के साथ घर पर गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि को साझा किया है।
परिवार में सभी की पसंद जल्दी से बन जाने वाली गार्लिक ब्रेड को सुबह के नाश्ते में गरमा गरम सूप के साथ सर्व कीजिये और इनको बच्चों के लंच-बॉक्स में पेक कर दीजिये सभी इनको रुचिपूर्वक खायेंगे।
गार्लिक ब्रेड को आप सुबिधानुसार माइक्रोवेव ऑवन अथवा तवे पर किसी पर भी बेक कर सकते हैं, सेंडविच स्लाइस, मल्टीग्रेन ब्रेड अथवा आटे की ब्रेड से आप गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं। आइये जानें चीज़ी गार्लिक ब्रेड बनाने की आवश्यक सामग्री और इसको बनाने का तरीका….
गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री:
- ब्रेड स्लाइस (Bread Slices) – 4
- मक्खन (Butter) – 4 चम्मच
- मोजरेला चीज(Mozzarella Cheese) – 1/2 कप
- लहसुन (Garlic) – 1/2 कप
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ (Coriander) – 2 चम्मच
- कुटी लाल मिर्च (Red Chilli Flecks) – 1 चम्मच
- ऑरेगेनो (Pizza Oregeno) – 1 चम्मच
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि
गार्लिक ब्रेड बनाने के लिये सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लीजिये।
छिली हुए लससन को चित्रानुसार ग्राइन्डर में बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये।
एक बर्तन में मक्खन ले कर उसमें लहसुन का पेस्ट अच्छे से मिला लीजिये।
अब इस मिश्रण में हरा धनिया, रेड चिल्ली फ्लेक्स (कुटी लाल मिर्च) और ऑरेगेनो को चित्रानुसार मिला लीजिये।
आपका लससन वाला मक्खन तैयार है अब एक ब्रेड का स्लाइस लीजिये और उस पर चित्रानुसार एक तरफ लहसुन वाला मक्खन को फैला दीजिए।
इसी तरह से दूसरी ब्रेड पर भी मक्खन लगा दीजिये।
मक्खन लगी ब्रेड के ऊपर चित्रानुसार कद्दूकस की सहायता से चीज को घिस कर डालिये।
एक ब्रेड को ऊपर से दूसरी ब्रेड से ढक दीजिये।
गार्लिक ब्रेड सेकने के लिये एक पैन को गर्म कीजिये और उसमे 1/4 छोटा चम्मच मक्खन डालिये।
तैयार ब्रेड को पेन में धीमी आँच पर दबाते हुए ब्राउन होने तक सेक लीजिये।
2-3 मिनट में गार्लिक ब्रेड का चीज पिघल जायेगा और ब्रेड कुरकुरी हो जाएगी।
गार्लिक ब्रेड के साथ में सर्व करने के लिये व्हाइट मेयोनीज बना लीजिये।
इसके लिये एक पेन में 1/2 कप दूध की ताजा क्रीम, चार चम्मच मैदा, दो चम्मच व्हाइट बेनेगर के साथ स्वादानुसार अजीनोमोटो और नमक डाल कर हल्की आँच पर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
डोमिनोज़ जैसी गार्लिक ब्रेड सर्व करने के लिये तैयार है। ताजा मेयोनीज के साथ गार्लिक ब्रेड को सर्व कीजिये और स्वयं भी खाइये।
गार्लिक ब्रेड के टिप्स :-
आइये जानते हैं कुछ ऐसे सुझाव जो कि गार्लिक ब्रेड को बनाने और सर्व करने में निश्चित ही आपको उपयोगी लगेंगे….
स्वाद में बदलाव एवं बनाने सम्बन्धी सुझाव :-
मोजरेला चीज की जगह आप पनीर को घिस कर भी गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं।
मिर्च की मात्रा को आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
मोजरेला चीज तेजी से पिघलता है अतः ब्रेड को अलट-पलट कर कुरकुरी होने तक सेकिए।
स्वाद में बदलाव के लिये गार्लिक ब्रेड के बीच में बंद गोभी को बारीक काट कर भर दीजिये, यह भारतीय अंदाज सबको बहुत अच्छा लगेगा।
स्टोर करने एवं सर्व करने सम्बन्धी सुझाव :-
पिज्जा सर्व करने से पहले ऐपेटाइज़र या स्टार्टर के रूप में गार्लिक ब्रेड को सर्व करने का चलन है।
हम भारतीय शाम की चाय के समय ठंडे कोक के साथ गरमा-गर्म गार्लिक ब्रेड को पकोड़ों की तरह खाना पसंद करते हैं।
गार्लिक ब्रेड को सूप एवं पास्ता के साथ सर्व कीजिये सभी इस कॉम्बो को पसंद करेंगे।
अन्य स्ट्रीट फूड रेसिपी :-
- पास्ता बनाने की विधि
- पिज्जा बनाने की विधि
- बर्गर बनाने की विधि
- मंचूरियन बनाने की विधि
- मोमो बनाने की विधि
Really you explained in this way that I made Garlic Bread at home too, exactly the taste of Domino. Thanks….
Osm recipe