मावा की बर्फ़ी – खोए की बर्फ़ी – Mawa Barfi

reena gupta By Reena Gupta, On

स्वादिष्ट पारंपरिक मिठाई मावा (खोया) बर्फ़ी बहुत ही कम सामग्री के साथ आसानी से घर पर तैयार हो जाती है। इस सात्विक मिष्ठान को व्रत / उपवास में भी खाया जा सकता है।

घर पर बनी मावे की बर्फ़ी शुद्ध तो होती ही है साथ ही इसमें अपने स्वादानुसार मीठा कम या ज्यादा कर सकते है। खोये की बर्फ़ी में चॉकलेट पाउडर (कोको पाउडर) मिला कर बच्चों की पसंद की चॉकलेट बर्फ़ी इसी विधि से बहुत आसानी से बनाई जाती है। आप चाहें बाजार से तैयार खोया (मावा) ले लीजिये या घर पर ही मिल्क पाउडर से मावा बना कर इस स्वादिष्ट बर्फ़ी को बनाइये परिवार में सभी इस को दोबारा खाना जरूर चाहेंगे।

मावे की जिस बर्फ़ी को मैं बचपन से आज तक पसंद करती आ रही हूँ, मम्मी द्वारा बताई गई उसकी आसान रेसपी को आपके साथ शेयर कर रही हूँ आपको जरूर पसंद आयेगी..

 dhoodh ki mithai

मावा बर्फी बनाने की सामग्री:-

  • मावा (भुना हुआ) – 250 ग्राम
  • शुद्ध घी – 2 चम्मच
  • चीनी – 150 ग्राम
  • इलाइची (पाउडर) – 1 चम्मच (टेक्स्चर के लिये)
  • बादाम (बारीक़ कटे हुए) – 8-10 (गार्निश के लिये)
  • पिस्ते (बारीक़ कटे हुए) – 8-10 (गार्निश के लिये)

मावा बर्फी बनाने का तरीका :-

 Khoya barfi step 1

मावे को कद्दूकस की सहायता से कस लीजिये।

 Khoya barfi step 2

एक गहरे पेन या कढ़ाई में शुद्ध घी गर्म कीजिये।

 Khoya barfi step 3

घी में घिसा हुआ मावा डाल कर लगातार चलाइए।

 Khoya barfi step 4

स्वादानुसार चीनी को मावे में मिला दीजिये, मिश्रण को लगातार चलाते रहिये।

 Khoya barfi step 5

इलाईची पाउडर मिश्रण में मिलाइये और जमने लायक गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दीजिये।

 Khoya barfi step 6

एक ट्रे को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को ट्रे में पलट कर सेट होने तक ठंडा कर लीजिये।

बादाम और पिस्ते के पीसों से गार्निश करके मन पसंद आकार में मावा बर्फ़ी काट लीजिये।

.

उपयोगी सुझाब:

आप मावे की जगह कंडेंस्ड मिल्क से भी मावा बर्फ़ी बना सकते है।

स्वाद और सुगंध के लिये आप इसमे गुलाब जल या दूध में भिगो कर केसर को इलाईची पाउडर की जगह डाल सकते हैं। ध्यान रखें किसी एक चीज को डालें।

चीनी की जगह बूरा (तगार) यूज कर सकते हैं।

मेवा आप अपने स्वादानुसार मिश्रण में मिला कर भी मावा बर्फ़ी बना सकते हैं।

खोये की बर्फ़ी को एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके फ्रिज में रखिये, यह चार-पाँच दिन तक खाने के लिये ठीक रहेगी।

Recipe Summary:

-->
 

2 Responses

  1. Kanchan Rastogi

    Nice recipe 😀😀

    (5/5)
    Reply
  2. Bb

    😂😂

    (5/5)
    Reply

Leave a Reply

Rate Racepe!*