Table of Contents
जलेबी का नाम सुनते ही तो मुंह में पानी आ जाता हैं, सम्पूर्ण भारत का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड जलेबी को कुछ जगह दही और कुछ जगह पर रबड़ी के साथ खाया जाता है, कुछ भी कहो ऐसा कोई नहीं मिलेगा जिसे रस भरी कुरकुरी जलेबी पसंद न हो।
सप्ताहांत पर कुछ खास करने की सोच रहे है? तो आप एक बार जलेबी बनाकर जरूर देखे। यह हमेशा से ऐसी मिठाई हैं जो लोगों के मन को लुभाती रही है, गुजरात में तो जलेबी फाफड़ा और उत्तर भारत में जलेबी समोसा की जोड़ी बहुत लोकप्रिय नाश्ता है।
स्वाद में बदलाव के लिये जलेबी को दूध या खीर के साथ या कभी-कभी आइसक्रीम के साथ खाकर देखिये इस नए स्वाद को आप भूल नहीं पाएंगे।
उत्तर और पश्चिमी भारत में इसे जलेबी कहा जाता है वहीं महाराष्ट्र में इसको जिलबी कहते हैं और बंगाल में इसका उच्चारण जिलपी करते हैं। कुछ जगहों पर जलेबी को गैलरी बोला जाता है।
जलेबी को ज्यादातर मैदे के साथ बनाया जाता है सूजी अथवा बेसन से बनी जलेबी भी स्वादिष्ट लगती हैं। जलेबी बनाने के लिये पहले बेटर को कम गहरी कढ़ाई में घी गर्म करके गोल सर्पाकार रूप में तला जाता है और फिर मिठास हासिल करने के लिए चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है।
पारंपरिक रूप से जलेबी बनाने के लिये मैदा में दही मिला कर खमीर (यीस्ट) उठाया जाता है जिसमें लगभग एक दिन लग जाता है, पर आज हम आपको घर पर ही तुरंत जलेबी बनाने की विधि बताएंगे जिसको अपना कर आप आसानी से 15 मिनट में जलेबी बना लेंगे..
जलेबी बनाने की सामग्री
- मैदा (Fine Wheat Flour) – 1 कप
- बेसन (Gram Flour) – 2 चम्मच
- इलायची (पाउडर) (Cardamom) – 1 चम्मच
- खाना सोडा (Baking Powder) – 1 चम्मच
- दही (Curd) – 4 चम्मच
- खाद्य पीला रंग (Edible Food Color) – 1/2 चम्मच
- चीनी (Sugar) – 2 कप
- पानी (Water) – 1 कप
- केसर / जाफरान (Saffron) – 3-4 पत्ती
– जलेबी के लिए –
– चाशनी के लिए –
जलेबी बनाने का तरीका
01:- जलेबी बनाने के लिये सबसे पहले मैदा और बेसन को छान कर एक बाउल में लौट लीजिये और इसमें बैकिंग पाउडर, इलाइची पाउडर, दही और कुछ बूंदे खाने वाले पीले कलर की डाल कर सबको अच्छी तरह से मिला दीजिये।
02:- इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाड़ा पेस्ट तैयार कीजिये, (ध्यान रहे पेस्ट में गुठलियां न पड़े) अच्छे से फैठते हुए पकोड़े के घोल की तरह का पेस्ट बनाइये।
03:- जलेबी बनाने के इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए ढक कर अलग रख दीजिये। इसी बीच में हम जलेबी के लिये चाशनी को तैयार करेंगे।
04:-चाशनी बनाने के लिये गैस ऑन कीजिये और उस पर एक कढ़ाई चित्रानुसार रखिये, कढ़ाई में 1 कप चीनी और सवा कप पानी डालिये और तेज आँच पर एक उबाल आने तक लगातार चलाते हुए चाशनी को पकाइये। (लगातार चलाने से चीनी कढ़ाई के तले में नहीं जलेगी।)
05:- चाशनी में एक उबाल आने के बाद आँच को धीमी कर लीजिये, बीच-बीच में चलाते हुए चाशनी को 10-12 मिनट और पका लीजिये। पकती हुई चाशनी में केसर मिलाइये जिससे चाशनी में सुगन्ध और कलर दोनों आ जायेंगे। तैयार चाशनी को अलग रख दीजिये।
06:- अब समय है जलेबी सेकने का इसके लिये एक फ्लैट तले का पेन या कढ़ाई लीजिये उसमें कुकिंग ऑइल पलट कर गर्म कीजिये।
07:- स्वादिष्ट जलेबी बनाने के लिये जलेबी के फूले हुए पेस्ट को एक बार फिर से फैट कर चिकना बना लीजिये, दोबारा फैटने से जलेबी सॉफ्ट और रस से भरी बनेंगी।
08:- चित्रानुसार टॉमेटो कैचप की एक साफ बोतल लीजिये या प्लास्टिक थैली की कोन बना लीजिये, उसमे जलेबी के पेस्ट को भर लीजिये।
09:- चित्रानुसार गर्म तेल की कढ़ाई में पेस्ट को गिराते हुए गोल-गोल घुमाइए, इस तरह से 4-5 जलेबी को कढ़ाई में छोड़िये।
10:- मध्यम आँच पर जलेबी को दोनों तरफ से करारी (कुरकुरी) होने तक तल लीजिये।
11:- तली हुई जलेबी को चित्रानुसार तैयार गर्म चाशनी में एक मिनट तक डुबोये रख कर निकाल लीजिये, इसी तरह से सारी जलेबी बना कर तैयार कर लीजिये।
12:- लीजिये तैयार हो गयी झटपट गरमा-गर्म कुरकुरी जलेबी, इन्हें आप दही, दूध या फीकी रबड़ी के साथ सर्व कीजिये और स्वयं भी खाइये।
जलेबी के टिप्स :-
आइये जानते हैं कुछ ऐसे सुझाव जो की कुरकुरी जलेबी बनाने और सर्व करने में निश्चित ही आपको उपयोगी लगेंगे….
जलेबी का बेटर बनाना :-
करारी जलेबी बनाने के लिये बेटर को डोसे के बेटर की तरह ही न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला बनाइये, पतले बेटर से जलेबी सूखी रह जायेगी और ज्यादा गाढ़े बेटर से जलेबी का शेप अच्छा नहीं आयेगा।
बेटर कि सामग्री को बर्तन में पलट कर एक ही दिशा में अच्छी तरह फेंटकर चिकना घोल बनाइये।
बेटर में खाने वाला पीला रंग मिलाने से जलेबी का रंग अच्छा हो जाता है।
जलेबी के लिये चाशनी बनाना :-
आप ध्यान रखिये कि चाशनी न ज्यादा पतली बने और न ज्यादा गाढ़ी, पतली चाशनी में जलेबी डुबोने पर वह टूट जायेगी और अगर चाशनी ज्यादा गाढ़ी बन गई तब उसको जलेबी सोख नहीं पायेगी।
चाशनी के स्वाद में बदलाब के लिये पकाते समय चाशनी में केसर अथवा इलाइची पाउडर में से किसी एक चीज को डालिये इससे जलेबी सुगन्धित बनेगी।
जलेबी को तलना :-
जलेबियों को तलते समय यह सुनिश्चित कीजिये कि आंच धीमी हो। तेज आंच पर सिकी जलेबी अंदर से कच्ची रह जायेंगी।
धीमी आंच से आपको अपनी जलेबियों को बेहतरीन आकार देने के लिए पर्याप्त समय भी मिलेगा। जलेबी को तलने के बाद फौरन गर्म चाशनी में डाल दीजिए जिससे जलेबी चाशनी को जल्दी शोख लेगी।
जलेबी सर्व करना :-
पूरे भारत में लोकप्रिय जलेबी को नाश्ते के रूप में सर्व किया जाता है। दूध + जलेबी, रवड़ी +जलेवी, जलेबी के साथ फ़ालूदा और समोसा +जलेबी सुपरहिट कॉम्बो हैं।
अन्य पारंपरिक मिठाई की रेसिपी:
- आगरे वाली पेठा मिठाई बनाने की विधी
- स्वादिष्ट बालूशाही मिठाई बनाने की विधि
- पारंपरिक मिठाई बेसन की बर्फी बनाने की विधि
- हलवाई जैसे बेसन के लड्डू बनाने की विधी
- बाजार जैसे सूजी के लड्डू बनाने की विधी
बहुत अच्छी और शानदार रेसिपी
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.
Wow! 😋 superb recipe with good images of Jalebi Banane Ki Vidhi
thanks