Table of Contents
कुछ ऐसा लजीज जिसे खाकर लोग आपकी तारीफ भी करें और स्वस्थ भी रहें, सेब का हलवा बहुत कम सामग्री में और तुरंत बनने वाली डिश है सेब की सीजन आए तो आप इसे जरूर एक बार ट्राई करें.
सेब का हलवा बनाने की सामग्री:-
- सेब – 1 किलो
- घी (शुद्ध) – 150 ग्राम
- मावा(खोया) – 100 ग्राम
- इलाइची(पाउडर) – 1 चम्मच
- चीनी – 75 ग्राम
- बादाम (बारीक कटे हुए) – 8-10
- काजू (बारीक कटे हुए) – 8-10
सेब का हलवा बनाने का तरीका :-
ताजे मीठे सेब को धो कर छील लीजिए,
सेब के बीज निकाल कर कद्दूकस कर लीजिए।
कड़ाही में घी गर्म कर लीजिए और इसमें कसे हुए सेब को डाल दीजिए।
(सेब को कसने के बाद जितनी जल्दी हो सके गर्म घी में डाल दीजिए। इससे सेब का रंग सांवला नहीं पड़ता है।)
सेब को तब तक भूनिए जब तक कि ये घी नहीं छोड़ने लगे।
सेब में मावा, चीनी और इलायची डालकर अच्छी तरह से मिला दीजिए।
जब इस मिश्रण का पानी थोड़ा सूखने लगे और ये हलवा जैसा दिखने लगे तो गैस बंद कर दें।
आप ऊपर से सजाने के लिए इसमें कटे हुए मेवे डालकर सर्व कीजिए।
देखा आपने सेब का हलवा कितनी जल्दी से बन जाता है।
इसे बनाते समय ध्यान रखिए कि चीनी कहीं ज्यादा ना हो जाए। क्योंकि इससे सेब का असली स्वाद दब जाता है।
उपयोगी सुझाब:
सेव को घिसने के बाद तुरंत ही हलवा बना लें, क्यों की सेव घिसने के कुछ देर बाद ही काला पड़ने लगता है।
सेब के हलवे को व्रत उपवास में भी खा सकते हैं।
अगर आप भुनी हुई सूजी के साथ सेव का हलवा बनाएगी तब सेव सूजी के हलवे का स्वाद दोगुना हो जाएगा, घर में सभी को यह सेहत का हलवा बहुत पसंद आएगा।
Nice recipe really